देवर के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रही थी पत्नी , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह..

मध्य प्रदेश , 24-07-2025 12:34:37 AM
Anil Tamboli
देवर के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रही थी पत्नी , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह..

सागर 24 जुलाई 2025 - बरायठा थाना क्षेत्र के ककरट गांव में पिछले सप्ताह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और छोटे भाई को गिरफ्तार किया गया है। महिला और उसके देवर ने अपने अवैध संबंध छिपाने के लिए युवक की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

बरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली ने बताया कि 15 जुलाई को ककरट निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र पिता मुरली लोधी का शव घर में पड़ा मिला था। पूछताछ में पत्नी ने पलंग से गिरने के कारण मौत होना बताया। पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत का तथ्य सामने आया। उसके बाद अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई।

जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी सीता लोधी के उसके देवर राजेंद्र उर्फ भागचंद लोधी के साथ अवैध संबंध थे। इसके आधार पर पुलिस ने सीता और राजेंद्र लोधी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें बताया कि उनके बीच चार सालों से अवैध संबंध थे। 15 जुलाई की रात वीरेंद्र ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस पर तीनों के बीच विवाद हुआ।

विवाद के दौरान राजेंद्र ने वीरेंद्र की गर्दन पकड़ी और सीता ने उसका सीना दबाया, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं, जबकि आरोपी छोटे भाई का एक बच्चा है। हत्या के समय आरेपी राजेंद्र की पत्नी भी उसी घर में दूसरे कमरे में थी, लेकिन उसे इसका पता नहीं चला।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH