प्रेमिका के घर पर लटकी मिली प्रेमी की लाश , पुलिस ने जताई इस बात की आशंका

झारखंड , 23-07-2025 8:02:18 PM
Anil Tamboli
प्रेमिका के घर पर लटकी मिली प्रेमी की लाश , पुलिस ने जताई इस बात की आशंका

गिरिडीह 23 जुलाई 2025 - झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत देवरी थाना क्षेत्र के मनकडीहा गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सोहैल अंसारी नामक एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय सोहैल ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य मकबूल अंसारी का पुत्र था। उन्होंने लड़की के परिजनों पर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद लड़की के परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

मृतक सोहैल के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे का पिछले एक साल से गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस मामले को लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हो चुकी थी। 

SDPO राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग में हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को देख कर लगता है कि युवक की हत्या कर शव को खिड़की की ग्रिल से फंदे के सहारे लटका दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH