छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में कुर्शी पर बैठकर धान रोपाई की तश्वीर डालते हो ट्रोल हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर , 23/07/2025 5:13:23 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में कुर्शी पर बैठकर धान रोपाई की तश्वीर डालते हो ट्रोल हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर 23 जुलाई 2025 - छत्तीसगढ़ की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कभी चुनाव की तैयारियों के बीच खेत में सब्जी बनाते तो कभी शादी में दोना-पत्तल सिलते नजर आती है. अब एक बार फिर से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अलग अंदाज देखने को मिला है. दरअसल, प्रदेश में किसानों ने अब अपने खेतों में धान रोपाई का काम शुरू कर दिया है. इस बीच मंत्री राजवाड़े ग्रामीण वेशभूषा में अपने खेत में धान रोपाई करते नजर आई।

इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सोशल मीडिया एक्स पर छत्तीसगढ़ी में पोस्ट किया कि ” आज जम्मो काम-काज के भीड़-भाड़ ले समय निकाल के अपन खेत पहुंचे रहेंव. रोपा बर धान के थहरा उखाड़त बेरा, बड़ दिन बाद माटी के ओ सुगंध ला ले पायेंव. ओ दिन के बेरा मोला आजो साफ-साफ सुरता आथे – जब हमन जम्मो परिवार संग खेत म उतर के रोपा लगावत रहेंन. धान – सिरिफ फसल नो हे, ये हमर अस्मिता आय. ओ माटी जेमे हमर पसीना मिलय हे, ओमा हमर संस्कार जड़ पकड़े हवय. छत्तीसगढ़ के माटी, ओमा उपजत धान, अउ ओ धान ला रोपेइया हाथ – येच हमर असली संस्कृति आय. हमर जिम्मेदारी हे, के ए धरोहर ला हमन सम्हाल के रखन. जय जोहार, जय छत्तीसगढ़ महतारी.”

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की सोशल मीडिया पोस्ट पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि वह भी बचपन से खेती-किसानी कर रहे हैं. लेकिन ऐसी परंपरा आज तक नहीं देखी. भाजपा के नेता खेती-किसानी की नई परंपरा शुरू कर रहें है. ये सस्ती लोकप्रियता और प्रचार पाने का एक तरीका है।

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के इस पोस्ट के सामने आने के बाद से लोगों की सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. जहां एक ओर कुछ लोग मंत्री राजवाड़े को कुर्सी में बैठक धान रोपाई करने को लेकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. वहीं उनके समर्थकों का कहना है कि धान रोपाई ऐसे ही की जाती है।

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में कुर्शी पर बैठकर धान रोपाई की तश्वीर डालते हो ट्रोल हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH