छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता हुए ठगी का शिकार , बड़े पद पाने के लालच में आकर गंवाए 41 लाख

कोंडागांव , 22/07/2025 11:31:44 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता हुए ठगी का शिकार , बड़े पद पाने के लालच में आकर गंवाए 41 लाख

कोंडागांव 22 जुलाई 2025 - छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता ठगी के शिकार हुए हैं. शातिर ठगों ने छत्तीसगढ़ निगम मंडल में खनिज निगम का चेयरमैन /अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर 41 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की है. पीड़ित केशकाल भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया ने केशकाल थाने में FIR दर्ज कराया है. बताया जा रहा कि आरोपियों ने 3 करोड़ की मांग की थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

केशकाल निवासी भाजपा नेता संतोष कटारिया की शिकायत के मुताबिक, आरोपी काजल जोशी ऊर्फ कोमल इंगुले और राजीव सोनी ने धोखाधड़ी कर कुल 41 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की है। राजीव सोनी निवासी रायपुर से चर्चा के दौरान काजल जोशी नामक महिला का नाम सुना था और काजल जोशी से राजीव सोनी ने ही मुलाकात कराया था. उसके बाद 12 अगस्त 2024 को काजल जोशी नाम की महिला स्वयं को नागपुर और दिल्ली निवासी बताकर भाजपा एवं RSS का पदाधिकारी बताकर मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया था।

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन में सभी मंत्रियों के साथ पहचान होना बताकर मुझे छत्तीसगढ़ सरकार में खनिज निगम का चेयरमैन/ अध्यक्ष बनाने का प्रलोभन देकर तीन करोड़ की मांग की। पीड़ित भाजपा नेता के मुताबिक, इतनी बड़ी रकम तत्काल में नहीं होने की बात कहकर उसने सिर्फ 20 लाख रुपए कैश दे पाने की बात कही. काजल जोशी को मैंने 20 अगस्त 2024 को दिल्ली में 20 लाख रुपए पेमेंट किया था. उसके बाद 26 सितंबर 2024 को 01 लाख 30 हजार रुपए फ़ोनपे केे जरिये केशकाल से काजल जोशी द्वारा भेजे गए QR कोड में भेजा था।

उसके बाद माह अक्टूबर-2024 में होटल क्लार्क रायपुर में काजल जोशी और राजीव सोनी को 20 लाख रुपए नगद दिया था। इस प्रकार कुल 41 लाख 30 हजार रुपए दिया गया है. इसके बाद भी मेरा नाम छत्तीसगढ़ निगम मण्डलों के नियुक्ति आदेश में नहीं होने पर मैने उसके मोबाइल एवं व्हाटसप नम्बर पर संपर्क करने का प्रयास किया, किन्तु काजल जोशी ने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH