सक्ती - 70 साल की सजीला बाई ने राज्यपाल से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति , जाने क्या है मामला

सक्ती , 22-07-2025 8:23:19 PM
Anil Tamboli
सक्ती - 70 साल की सजीला बाई ने राज्यपाल से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति , जाने क्या है मामला

सक्ती 22 जुलाई 2025 - सिस्टम में बैठे लोग कितने निष्ठुर हो चुके है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक बुजुर्ग दंपत्ति ने निराश होकर इच्छा मृत्यु की मांग कर दी है। राज्यपाल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है मुझे न्याय नहीं दे सकते तो इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दीजिए। मामला सक्ती जिले का है।

सक्ती जिले के ग्राम बड़े खैरा निवासी सजीला बाई ने बताया कि गांव में उनकी पुस्तैनी जमीन है जिसे किसी ने फर्जीवाड़ा कर 2015 में बेच दिया है। तब से अब तक खुद की जमीन को पाने के लिए सजीला बाई कोर्ट , थाना, वकील, बाबुओं और अफसरों के चक्कर काट रही है लेकिन उसे कंही से भी न्याय नहीं मिला। अंत मे थक कर बुजुर्ग दंपत्ति ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सीधे मौत मांग ली है।

अपने पत्र में सजीला बाई ने लिखा है कि ..

मैं श्रीमती सजीला बाई, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम-बड़े खैरा, पोस्ट- भोथली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़), विगत कई वर्षों से सक्ती जिले के ग्राम-ठनगन, प.ह.न. 23 तहसील व थाना डभरा की अपनी ही पुश्तैनी जमीन पर अधिकार पाने के लिए प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काट रही हूँ। मेरे द्वारा थाना-डभरा में लिखित आवेदन भी दिया जा चुका है जिसका रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ है।

मेरी कुल 4.581 हेक्टेयर पैतृक भूमि, खसरा नं. 980/1 में सें 0. 324 हेक्ट, पैतृक भूमि जो ग्राम-ठनगन तहसील डभरा, जिला सक्ती में स्थित है, उसे बिना मेरी जानकारी और सहमति के कुछ लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से रजिस्ट्री कर दिया गया। यह रजिस्ट्री 31.03.2015 को की गई, जबकि इस जमीन का स्वामित्व मेरे नाम पर है। मैंने तहसील, थाना, रजिस्ट्री कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय तक शिकायतें कीं, अनेक बार प्रमाण और दस्तावेज प्रस्तुत किए, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अतः मेरी आपसे विनती है कि यदि मुझे मेरी ही जमीन पर अधिकार नहीं दिया जा सकता तो कृपया मुझे इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि मैं रोज-रोज अपमानित और पीड़ित होकर जीने के बजाय शांतिपूर्वक इस जीवन से विदा ले सकूं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH