जुदाई फ़िल्म की तर्ज पर एक पत्नी ने कर दिया प्रेमिका के साथ अपने पति का सौदा , कितने में हुआ सौदा जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जुदाई फ़िल्म की तर्ज पर एक पत्नी ने कर दिया प्रेमिका के साथ अपने पति का सौदा , कितने में हुआ सौदा जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ,,
जबलपुर 07 दिसम्बर 2020 -  ये कहानी कुछ-कुछ “रीयल” और कुछ-कुछ “रील” भी है. जबलपुर के एक व्यक्ति को पता ही नहीं चला कि वह कब जुदाई फिल्म का “अनिल कपूर” बन गया. उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी पत्नी उसे दस लाख रुपये में किसी दूसरी लड़की को बेच देगी. ये मामला देख परिवार परामर्श केंद्र का सिर भी चकरा गया है, क्योंकि पति ने अपना सौदा रुकवाने के लिए यहां अर्जी लगाई है. पति को दो साल की बेटी भी है, इसलिए इस मामले ने उसे और भी परेशान कर दिया है।

परिवार परामर्श को मिले आवेदन के मुताबिक, पत्नी ने दूसरी लड़की दस लाख रुपये में पति की शादी तय कर दी है. इसके लिए वह एक लाख एडवांस भी ले चुकी है. बताया जा रहा है कि पति लखन लाल (परिवर्तित नाम) जबलपुर के प्राइवेट स्कूल की कैंटीन में खाना बनाता है. उसे इसी हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की पसंद करती है और उसके लिए कुछ भी कर सकती है. यह बात किसी तरह पत्नी को पता चल गई. उसने इस लड़की के माध्यम से अमीर होने का रास्ता निकाल लिया।

पत्नी ने खुद की लड़की से मुलाकात

महिला ने परामर्श केंद्र को बताया कि आए दिन पति के मोबाइल पर मैसेज आते थे. उसने लड़की का नंबर लिया और कुछ दो महीने पहले उससे मुलाकात भी की. इस मुलाकात के बाद युवक का सौदा दस लाख में तय कर दिया. वह पति से आए दिन उस लड़की से शादी करने की जिद करती है. बताया जाता है कि महिला को यकीन है जिस तरह जुदाई फिल्म में हीरो अपनी पत्नी से दूर चला जाता है, उसी तरह उसका पति भी उससे दूर हो जाएगा.

लड़की के लपेटे में एसे आया युवक

लड़की के लपेटे में युवक कैसे आया यह भी किसी किस्से से कम नहीं. दरअसल, जिस स्कूल में युवक खाना बनाता है, वहीं यह लड़की भी खाना खाती थी. वह आए दिन युवक से अपनी मनपसंद डिश बनवाया करती थी. इस तरह लड़की को पता था कि युवक खाना बहुत अच्छा बनाता है. युवक की यही खूबी प्रेमिका को पसंद आ गई, क्योंकि उसे खुद खाना बनाना नहीं आता.

चकराए परामर्श केंद्र के अधिकारी

महिला थाना प्रभारी शबाना परवेज बताती हैं कि पति ने आवेदन पेश किया है. यह शिकायत पूरी तरह फिल्म की कहानी की तरह लग रही है. प्रेमिका, पत्नी व आवेदक तीनों को परामर्श केंद्र बुलाया जाएगा और काउंसलिंग की जाएगी।

सोर्स - news 18

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH