सक्ती - शराब दुकान के पास संचालित अवैध चखना सेंटरों पर चला सरकारी बुलडोजर , जमीदोज हुए शराबखोरी के अड्डे

सक्ती , 18-07-2025 6:31:35 PM
Anil Tamboli
सक्ती - शराब दुकान के पास संचालित अवैध चखना सेंटरों पर चला सरकारी बुलडोजर , जमीदोज हुए शराबखोरी के अड्डे

सक्ती 18 जुलाई 2025 - सक्ती शहर के लिए अभिशाप बन गए बुधवारी बाजार में संचालित सरकारी शराब दुकान के आस पास चल रहे अवैध चखना सेंटरों पर आज आखिरकार सरकारी बुलडोजर चल ही गया। आबकारी विभाग और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए शराब दुकान पास चल रहे अवैध चखना सेंटरो को JCB से जमीदोज कर दिया।

बता दे कि जिस जगह पर सरकारी शराब दुकान संचालित होता है वो रिहायशी इलाका है साथ ही उस जगह पर सब्जी बजार भी लगता है। लेकिन शराब दुकान होने और आस पास कुकुरमुत्ते की तरह खुले अवैध चखना सेंटरों की वजह से महिलाओं और सभ्य लोगो का इस मार्ग पर गुजरना दूभर होता था।

अवैध चखना सेंटरों में शराबी दिन भर जाम झलकाते रहते और शराब के नशे में अश्लील हरकत और गाली गलौज करते थे जिससे पूरे मोहल्ले के वातावरण खराब हो रहा था। बार बार शिकायत के बाद भी किसी तरह से कार्यवाही नही होने से लोगो मे आक्रोश था। लेकिन पता नही आज कैसे आबकारी विभाग कुम्भकर्णी नींद से जगा और बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।

मोहल्ले वालों का कहना है कि इस पर आबकारी विभाग और पुलिस को लगातार नजर रखनी होगी नही तो कल से फिर एक एक कर अवैध चखना सेंटर खुल जाएंगे और हालात फिर से वैसे ही हो जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH