सक्ती की लेडी डॉक्टर से कोरबा में रेप की कोशिश , हॉटल के सफाईकर्मी ने दिया वारदात को अंजाम

कोरबा , 18-07-2025 2:31:03 PM
Anil Tamboli
सक्ती की लेडी डॉक्टर से कोरबा में रेप की कोशिश , हॉटल के सफाईकर्मी ने दिया वारदात को अंजाम

कोरबा 18 जुलाई 2025 - एसपी कार्यालय के सामने स्थित होटल में ठहरी महिला डॉक्टर के साथ कर्मचारी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया. रात लगभग 2 बजे घटी इस घटना से हड़कंप मच गया, पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपी होटल के सफाईकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए सक्ती जिला से आए चार डॉक्टर टॉप इन टॉउन होटल में ठहरे थे. 2 महिला डॉक्टर ट्रेनिंग खत्म होने पर वापस चले गए थे, वहीं दो डॉक्टर अलग-अलग कमरे में रुकी हुईं थीं. रात लगभग 2 बजे आरोपी खिड़की से कूद कर कमरे के अंदर घुसा और महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।

इस दौरान महिला डॉक्टर ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से मौत के घाट उतारने की बात कहते हुए डराने-धमकाने लगा. आखिरकार महिला डॉक्टर की चीख-पुकार से डरकर आरोपी भाग गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपी की पहचान होटल के सफाई कर्मी 35 वर्षीय राजा खड़िया के तौर पर हुई. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH