साधुओं के साथ शारीरिक संबंध बना कर ब्लैकमेल करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार , करोड़ो रुपये की कर चुकी है वसूली

देश विदेश , 17/07/2025 2:29:16 PM
Anil Tamboli
साधुओं के साथ शारीरिक संबंध बना कर ब्लैकमेल करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार , करोड़ो रुपये की कर चुकी है वसूली

थाईलैंड 17 जुलाई 2025 - थाईलैंड में बड़े सेक्स स्कैंडल का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एक महिला को कई साधुओं के साथ यौन संबंध बनाने और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबर है कि पहले लुभा कर सेक्स में फंसाने और ब्लैकमेल के इस खेल के जरिए करीब 385 मिलियन बाथ की उगाही की गई है। भारतीय मुद्रा में यह रकम 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

न्यूज़ एजेंसी के अनुसार रॉयल थाई पुलिस सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बताया कि इस कांड में शामिल कम से कम नौ बौद्ध भिक्षुओं और वरिष्ठ भिक्षुओं को भिक्षु पद से हटा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि उत्तरी थाईलैंड स्थित एक बौद्ध मंदिर के बैंक खाते से एक वरिष्ठ भिक्षु की तरफ से विलावान एम्सावत के खाते में भेजी गई धनराशि का भी पता चला है। लगभग 35 वर्षीय विलावान एम्सावत को राजधानी बैंकॉक के उत्तर में नोंथबुरी प्रांत स्थित उसके घर से जबरन वसूली, धन शोधन और चोरी का सामान लेने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया।

अपनी गिरफ्तारी से पहले विलावान ने ऐसे एक संबंध की बात स्वीकारी थी और कहा था कि उसने उस बौद्ध भिक्षु को पैसे दिए थे। गिरफ्तारी के बाद से विलावान ने कोई बयान नहीं दिया है और यह स्पष्ट नहीं है कि उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई वकील है या नहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने पाया कि प्रेम संबंध शुरू करने के बाद कई भिक्षुओं ने बड़ी धनराशि विलावान को ट्रांसफर की थी। पुलिस ने बताया कि पिछले तीन साल में विलावान के बैंक खाते में 1.19 करोड़ अमेरिकी डॉलर की धनराशि प्राप्त हुई लेकिन इसमें से अधिकतर राशि ऑनलाइन जुए वाली वेबसाइट पर खर्च की गई।

सेंट्रल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के उपायुक्त जारूनकियात पंकेव ने कहा कि जांच पिछले महीने तब शुरू हुई जब बैंकॉक के एक प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर के वरिष्ठ भिक्षु ने अचानक अपना पद छोड़ दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH