स्पा सेंटर की आड़ में गरीब युवतियों से कराया जा रहा था वेश्यावृत्ति , पुलिस ने मारा छापा तो..

महाराष्ट्र , 17/07/2025 12:14:23 AM
Anil Tamboli
स्पा सेंटर की आड़ में गरीब युवतियों से कराया जा रहा था वेश्यावृत्ति , पुलिस ने मारा छापा तो..

नागपुर 17 जुलाई 2025 - नागपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार रैकेट का खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा ने मुंजे चौक स्थित मेट्रो स्टेशन के पास एक स्पा सेंटर पर छापा मारा और महिला संचालिका को गिरफ्तार कर लिया. स्पा सेंटर का नाम मेट्रो स्पा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर फॉर यूनीसेक्स है. यह सेंटर स्ट्रीट टूरिस्ट प्लाजा बिल्डिंग में संचालित हो रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डमी ग्राहक भेजा और ढाई हजार रुपये में सौदा तय किया गया. जैसे ही लड़की ने पैसे लिए, पुलिस ने तुरंत छापा मारा. छापे के दौरान पुलिस को वहां से चार युवतियां मिलीं, जो गरीब परिवारों से थीं. उन्हें पैसों का लालच देकर रैकेट में शामिल किया गया था. लड़कियों को वेतन के साथ कमीशन भी दिया जाता था।

पुलिस ने आरोपी महिला आरती अक्षय मरस्कोल्हे को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ पिटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटनास्थल से दो मोबाइल, CCTV , DVR और हजारों रुपये का अन्य सामान जब्त किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि इस रैकेट से और कौन-कौन जुड़ा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH