पहले दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी ने प्रेग्नेंट प्रेमिका से किया गैंगरेप , फिर गहरी खाई में दिया धक्का

मध्य प्रदेश , 16/07/2025 1:12:12 AM
Anil Tamboli
पहले दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी ने प्रेग्नेंट प्रेमिका से किया गैंगरेप , फिर गहरी खाई में दिया धक्का

कटनी 16 जुलाई 2025 - माधवनगर थाना क्षेत्र की एक गर्भवती युवती के साथ गैंगरेप और हत्या की कोशिश के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दमोह जिले की तेलनघाटी क्षेत्र में हुई। जहां युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप किया गया और फिर खाई में फेंकने की कोशिश की गई।

कटनी के ASP संतोष डेहरिया ने बताया कि माधव नगर निवासी पीड़िता का पवन बर्मन नामक युवक से प्रेम संबंध था। जो खेर मोहल्ला, नेपाली नगर का निवासी है। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर पवन ने उससे शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब युवती ने गर्भवती होने की बात बताई तो पवन ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया।

रविवार शाम पवन बर्मन अपने मामा के लड़के निगम रैकवार के साथ युवती को बाइक पर तेलनघाटी ले गया। वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और फिर दोनों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। इसके बाद युवती को 300 फीट गहरी खाई में धकेल दिया। होश आने पर युवती ने देखा कि दोनों आरोपी घाटी के ऊपर खड़े होकर उसे देख रहे थे। जान बचाने के लिए पूरी रात वह झाड़ियों में दर्द से कराहती छिपी रही। सोमवार की सुबह जब बांदकपुर से दर्शनार्थियों का एक समूह घाटी के पास पहुंचा, तो युवती ने बाहर निकलकर मदद मांगी।

हालत देखकर गांव के उजियार चौधरी और सरपंच ने साहस दिखाया और पीड़िता को जबेरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल अस्पताल, जबलपुर रेफर कर दिया गया। जबेरा पुलिस की सूचना पर माधवनगर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों पवन बर्मन और निगम रैकवार को गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मां द्वारा 13 जुलाई की रात को दर्ज कराई गई थी। इसके आधार पर तत्काल जांच शुरू की गई और बलात्कार, हत्या का प्रयास, SC-ST एक्ट व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH