छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस , कहा तत्काल करे इसे डिलीट

कोरबा , 16-07-2025 12:32:52 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस , कहा तत्काल करे इसे डिलीट

कोरबा 16 जुलाई 2025 - कोरबा जिले से एक राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव की बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल को सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने इस पोस्ट को "दुर्भावनापूर्ण प्रचार" बताते हुए तत्काल डिलीट करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल जयसिंह अग्रवाल ने 14 जुलाई 2025 को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर खड़े हुए नजर आ रहे हैं, जबकि राज्यपाल रमेन डेका और कलेक्टर अजीत वसंत बैठे हुए दिखते हैं। इस पोस्ट में जयसिंह अग्रवाल ने लिखा “छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम आदिवासी नेता का अपमान बहुत ही कष्टप्रद है। यह जान और सुनकर अत्यंत पीड़ा हुई।” इस पोस्ट को लेकर प्रशासन ने गंभीर आपत्ति जताई है।

कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यह पोस्ट भ्रामक और समाज में विद्वेष फैलाने वाली है। कलेक्टर अजीत वसंत ने स्पष्ट किया है कि ननकीराम कंवर के लिए बैठक की पूर्व निर्धारित व्यवस्था थी। जैसे ही वे कक्ष में आए, कलेक्टर द्वारा उन्हें अभिवादन किया गया और वे अपने स्थान पर बैठ भी गए थे। लेकिन साझा की गई तस्वीर उस क्षण की है, जब वे ज्ञापन देने के लिए कुछ देर के लिए खड़े हुए थे।

नोटिस में कहा गया है कि “इस तस्वीर को जान बूझकर गलत संदर्भ में प्रचारित किया गया है, जिससे शासन और प्रशासन की छवि धूमिल होती है। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दंडनीय हो सकता है।” कलेक्टर ने जयसिंह अग्रवाल को निर्देशित किया है कि वे इस पोस्ट को तत्काल डिलीट करें। ऐसा न करने पर प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

साथ ही इस पोस्ट को सामाजिक वर्गों में विद्वेष फैलाने और आम नागरिकों के बीच असंतोष उत्पन्न करने वाला बताया गया है। इस घटनाक्रम के बाद कोरबा जिले की राजनीति में हलचल मच गई है। जयसिंह अग्रवाल के समर्थक इसे राजनीतिक दबाव बता रहे हैं, वहीं प्रशासन ने इसे तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक सूचना फैलाने की कोशिश बताया है।

छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस , कहा तत्काल करे इसे डिलीट

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH