छत्तीसगढ़ - मुख्यमंत्री के OSD के घर पर चोरों का धावा , चांदी की मूर्ति सहित नगदी पर हाथ किया साफ

सूरजपुर , 14-07-2025 8:40:46 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मुख्यमंत्री के OSD के घर पर चोरों का धावा , चांदी की मूर्ति सहित नगदी पर हाथ किया साफ

सूरजपुर 14 जुलाई 2025 - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के OSD के सुने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने चांदी के लक्ष्मी- गणेश मूर्ति चांदी के 11 सिक्के समेत 40 हजार कैश पर हाथ साफ कर गए। OSD रवि मिश्रा के माता- पिता 2 दिन के लिए रायपुर गए थे तभी यह चोरी हुई है। पूरा मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र के 2A कॉलोनी का है। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिला के बिश्रामपुर ऑफिसर कॉलोनी में जीएम बंगला के पीछे डबल स्टोरी मकान में मुख्यमंत्री के OSD रवि मिश्रा रहते थे। कई दिनों से वह रायपुर शिफ्ट हो गए थे। इस मकान में उनके माता-पिता रहते थे, जो दो दिन पहले ही मकान में ताला बंद कर रायपुर गए हुए थे। चोरों ने इसी सूनेपन का फायदा उठाकर मुख्य द्वार का ताला तोड़ अंदर प्रवेश किया और मकान के अंदर अलमीरा एवं दीवान पलंग में तोडफ़ोड़ करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

सूरजपुर SDOP अभिषेक पैकरा ने बताया कि सूने मकान में चोरी की वारदात हुई है, जिसमें हर एंगल से जांच की जा रही है और डॉग स्चयड, फोरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH