छत्तीसगढ़ - आरक्षक हेमंत नायक निकला सायबर ठग , SP के नाम से किया ढाई करोड़ की ठगी

बलौदा बाजार , 14/07/2025 12:47:24 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आरक्षक हेमंत नायक निकला सायबर ठग , SP के नाम से किया ढाई करोड़ की ठगी

बलौदाबाजार 14 जुलाई 2025 - आरक्षक हेमंत नायक को बलौदाबाजार पुलिस ने करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए की ठगी के सनसनीखेज मामले में सारंगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी आरक्षक हेमंत नायक ने बलौदाबाजार SP के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाई थी। इसके ज़रिए वह बिजनेसमैन, बिल्डरों और अन्य धनाढ्य लोगों के बैंक खातों की जानकारी जुटाकर उन्हें फ्रिज (जप्त) करवा देता था, फिर खुद को SP बताकर उनसे संपर्क करता और खाता अनफ्रिज कराने के बदले मोटी रकम की वसूली करता था।

बलौदाबाजार SP के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने जब इस फर्जीवाड़े की तह तक पहुंचना शुरू किया, तो कई म्यूल अकाउंट और ट्रांजेक्शन की कड़ियां खुलती गईं। आखिरकार साइबर अपराध की गुत्थी सुलझाते हुए टीम ने आरोपी हेमंत नायक को सारंगढ़ से धर दबोचा।

जांच में सामने आया कि आरक्षक हेमंत नायक ने कई अलग-अलग म्यूल अकाउंट (धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने वाले खातों) के जरिए रकम ट्रांसफर कर अपने पूरे नेटवर्क को सक्रिय रखा था। अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि हेमंत नायक को तकनीकी जानकारी और बैंकिंग सिस्टम की गहरी समझ थी, जिसका इस्तेमाल उसने बेहद शातिर तरीके से ठगी के लिए किया। 

आरोपी से पूछताछ जारी है, और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि उसके साथ इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े नामों का खुलासा हो सकता है, क्योंकि अब तक की जांच में धोखाधड़ी की रकम और दायरा दोनों बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं।फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और आगे की कार्रवाई बलौदाबाजार पुलिस की साइबर शाखा द्वारा की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH