पुल पार करने के दौरान कार नदी में गिरी , हादसे में दो लोगो की मौत और दो की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश , 14/07/2025 12:35:07 AM
Anil Tamboli
पुल पार करने के दौरान कार नदी में गिरी , हादसे में दो लोगो की मौत और दो की हालत गंभीर

देवास 14 जुलाई 2025 - इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह कमलापुर थाना क्षेत्र के चापड़ा गांव के पास स्थित कालीसिंध नदी की पुरानी पुल से एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार में से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार मदुरई से इंदौर की ओर जा रही थी। जैसे ही कार चापड़ा गांव के पास संकरी पुल पर पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक को देखकर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे नदी में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए नदी में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। कार में चार लोग सवार थे। जिनमें से आगे बैठे दो लोगों की मौत हो गई, क्योंकि उन्होंने सीट बेल्ट पहन रखी थी और समय पर बाहर नहीं निकल सके। पीछे बैठे दो लोगों को ग्रामीणों ने कार का कांच तोड़कर बाहर निकाला, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस हादसे में ओपी (40 वर्ष), निवासी अमृतसर और आनंद राज (40 वर्ष), निवासी इंदौर की मौत हो गई है। जबकि इलैयाराजा (40), निवासी जयपुर और उच्चतेवन (44), निवासी चंडीगढ़ को घायल अवस्था में बागली के आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग साउथ इंडियन डिशेज बनाने वाले कुक हैं, जो देश के अलग-अलग शहरों के रेस्टोरेंट्स में कार्यरत थे। वे आनंद राज को इंदौर छोड़ने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH