विवाहिता पर बिगड़ी भाजपा नेता की नीयत , घर मे घुस कर किया यह कांड..

मध्य प्रदेश , 11/07/2025 11:17:21 PM
Anil Tamboli
विवाहिता पर बिगड़ी भाजपा नेता की नीयत , घर मे घुस कर किया यह कांड..

श्योपुर 11 जुलाई 2025 - कोतवाली थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय आदिवासी विवाहिता ने भाजपा नेता पूरन आर्य पर एक छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने 3 जुलाई को अपने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पीड़िता के अनुसार घटना उस समय की है जब उसका पति घर पर मौजूद नहीं था।

उसने आरोप लगाया कि पूरन आर्य जबरन घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी बताया कि भाजपा नेता बीते दो-तीन महीनों से उस पर बुरी नज़र रखता आ रहा था लेकिन पारिवारिक संबंधों के चलते उन्होंने अब तक चुप्पी साधे रखी थी।

विवाहिता के मुताबिक वह कई बार संबंध बनाने का प्रयास कर चुका था लेकिन इस बार जबरदस्ती करने की कोशिश पर उसने धक्का देकर खुद को बचाया और फिर पति के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। 

पीड़िता के पति का कहना है कि पूरन आर्य का उनके घर आना-जाना अक्सर रहता है। उसके पिता की मृत्यु के बाद आरोपी उनकी मां के साथ घनिष्ठ संबंध में रहा है और अक्सर देर रात शराब के नशे में उनके घर आता रहा है। इसी दौरान आरोपी की नीयत उसकी पत्नी पर खराब हो गई। 

मामले में एक नया मोड़ तब आया जब पीड़िता की सास और देवर आरोपी पूरन आर्य के समर्थन में सामने आ गए। उन्होंने एसपी ऑफिस पहुंचकर पूरन आर्य पर लगे आरोपों को निराधार और झूठा बताया। इससे परिवार में विवाद और गहरा गया है।

घटना के दो दिन बाद पूरन आर्य की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के CCTV फुटेज के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ FIR कर ली। इनमें पीड़िता के पति को भी आरोपी बनाया गया हालांकि उसका दावा है कि घटना के वक्त वह सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रहा था और इसका रिकॉर्ड अस्पताल में मौजूद है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH