मंदिर में चोरी करने घुसे चोरों का अचानक मन बदला , फिर किया कुछ ऐसा की..
धार 11 जुलाई 2025 - मध्य प्रदेश के धार जिले के मारोल गांव में राधा-कृष्ण मंदिर में चोरी करने पहुंचे चोरों का मन संभवतः राधा रानी की मूर्ति के गले से मंगलसूत्र उतारते समय बदल गया। उन्होंने आभूषण वहीं रख दिए। सारा घटनाक्रम CCTV में रिकॉर्ड भी हो गया। घटना गुरुवार रात की है।
चोर मंदिर के मुख्य द्वार पर लगा ताला काटकर घुसे। भीतर घुसे दो चोरों ने भगवान कृष्ण की मूर्ति से ने मुकुट सहित अन्य आभूषण उतार लिए। एक चोर राधा रानी की मूर्ति से मंगलसूत्र निकालने लगा, लेकिन उसका मन बदल गया। दोनों ने आभूषण वहीं रख दिए। चोर दान पात्र जरूर ले जाना चाहते थे लेकिन वह वजनी होने से नहीं ले जा पाए।
मंदिर व्यवस्था समिति से जुड़े प्रेमचंद ठेकला ने बताया कि मंदिर में CCTV कैमरे लगे हुए हैं। दो बाइक से छह चोर आए। दो भीतर घुसे, एक बाहर खड़ा रहा। तीन बाइक पर ही इंतजार करते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

















