शर्मनाक - स्कूल के बाथरूम में दिखा खून , स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं के कपड़े उतरवा कर प्राइवेट पार्ट की कर दी जांच

महाराष्ट्र , 10-07-2025 1:56:11 PM
Anil Tamboli
शर्मनाक - स्कूल के बाथरूम में दिखा खून , स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं के कपड़े उतरवा कर प्राइवेट पार्ट की कर दी जांच

ठाणे 10 जुलाई 2025 - महाराष्ट्र के ठाणे से इंसानियत को शर्मसार और अमानवीय़ व्यवहार का मामला सामने आया है। ठाणे के शाहपुर में प्राइवेट स्कूल में मासिक धर्म की जांच के नाम पर 5वीं से 10वीं तक की सभी छात्राओं के कपड़े उतरवाकर कर उनके गुप्तांगों की जांच की गई। घटना की जानकारी छात्राओं ने अपने-अपने परिजनों को दी।

इसके बाद नाराज अभिभावकों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में BNS के तहत 8 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र में बवाल मच गय़ा है। दरअसल ये पूरा मामला ठाणे के शाहपुर में स्थित आरएस दमानी स्कूल का है। यह घटना मंगलवार (8 जुलाई) को तब हुई जब स्कूल के शौचालय में खून के धब्बे पाए गए थे।

पुलिस के अनुसार, खून के धब्बे मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने सभी छात्राओं को सभागार में बुलाया और प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्हें शौचालय और फर्श की तस्वीरें दिखाई गईं इसके बाद छात्राओं से पूछा गया कि क्या वे मासिक धर्म के दौर से गुजर रही हैं। इसके बाद उन्हें दो समूहों में बांटा गया एक समूह में वे छात्राएं थीं जिन्होंने मासिक धर्म होने की बात स्वीकार की, और दूसरे समूह में वे जिन्होंने इससे इनकार किया।

चौंकाने वाली बात यह है कि जिन छात्राओं ने कहा कि वे मासिक धर्म से नहीं गुजर रही हैं, उन्हें एक-एक करके शौचालय ले जाया गया। जहां एक महिला परिचारिका ने उनके गुप्तांगों की जांच की. इससे न सिर्फ छात्राएं मानसिक रूप से आहत हुईं। बल्कि अभिभावकों में भी भारी आक्रोश फैल गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल जाल्टे ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच तेजी से की जा रही है। आठों आरोपियों पर BNS की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है और जल्द ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH