छत्तीसगढ़ - प्रेमिका ने 01 लाख की सुपारी देकर प्रेमी की कराई हत्या , प्रेमी की इस हरकत से थी परेशान

कोरबा , 09/07/2025 1:23:38 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका ने 01 लाख की सुपारी देकर प्रेमी की कराई हत्या , प्रेमी की इस हरकत से थी परेशान

कोरबा 09 जुलाई 2025 - कोरबा जिले में एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बांकीमोंगरा क्षेत्र में रहने वाले अश्विनी पाठक उर्फ पिंटू की हत्या उसकी प्रेमिका अंजू पाठक ने अपने पहले पति और दो अन्य साथियों की मदद से करवाई थी। इसके बदले अंजू ने एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। मामला चार जुलाई को तब सामने आया जब विद्युत सब स्टेशन के पास झाड़ियों में खून से लथपथ एक शव मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और पाया कि युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की गई है। मौके से शराब की बोतलें और एक बैग बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि युवक की मौत चाकू के वार से हुई है। शव की पहचान अयोध्यापुरी दर्री निवासी अश्विनी पाठक के रूप में हुई, जो पहले से ही अपराधिक गतिविधियों में शामिल था। परिजनों ने बताया कि वह एक दोस्त के साथ घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।

जांच के दौरान पुलिस ने इंदिरा नगर निवासी एकलव्य कुमार उर्फ सिटू और अजय चौहान को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक का प्रेम संबंध अंजू पाठक से था, जो अपने पहले पति से अलग होकर सीएसईबी कॉलोनी में रह रही थी। अश्विनी आए दिन अंजू के साथ मारपीट करता था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी थी। इससे छुटकारा पाने के लिए अंजू ने एकलव्य को हत्या के लिए तैयार किया और अपने पूर्व पति रंजीत सिंह मेहरा को भी शामिल कर लिया।

सभी ने मिलकर योजना बनाई और एक लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया गया। पांच हजार रुपये एडवांस में दिए गए। योजना के अनुसार एकलव्य और अजय ने अश्विनी को शराब पीने के बहाने बांकीमोंगरा सब स्टेशन के पास बुलाया। वहां नशे की हालत में चाकू से उसकी हत्या कर दी और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने अंजू और उसके पूर्व पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपितों की निशानदेही पर मृतक की बाइक, हत्या में प्रयुक्त चाकू और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ - प्रेमिका ने 01 लाख की सुपारी देकर प्रेमी की कराई हत्या , प्रेमी की इस हरकत से थी परेशान

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH