युवती के साथ जंगल मे गैंगरेप की कोशिश , युवती को मरा समझ छोड़कर भागे आरोपी

उत्तर प्रदेश , 07/07/2025 12:34:46 AM
Anil Tamboli
युवती के साथ जंगल मे गैंगरेप की कोशिश , युवती को मरा समझ छोड़कर भागे आरोपी

बांदा 07 जुलाई 2025 - बदौसा क्षेत्र के जंगल में युवती से बलात्कार करने की कोशिश की गई थी। आरोपित अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाए तो युवती को बेरहमी से जंगल में घसीट-घसीटकर मारा। उसे मरा समझ भाग निकले। अचेत युवती को होश आया तो वह किसी तरह सड़क पर पहुंची, जहां मिले एक पुलिस वाले से आपबीती बताई। इलाज के बाद ठीक होने पर पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ बदौसा थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

जनपद सतना के थानाक्षेत्र नयागांव की 19 वर्षीय युवती के मुताबिक, 30 जून को जानकीकुण्ड चित्रकूट में थी। शाम छह बजे बड़ी बहन का देवर जीतू गुप्ता आया। कहा कि तुम्हारी बहन ने बुलाया है। मिलकर कल आ जाना। उसकी बातों पर यकीन कर उसके साथ बाइक से बहन की ससुराल के लिए निकली। आरोपित बहन के घर ले जाने के बजाए जंगल की तरफ ले गया। जहां पर पहले से ही तीन लड़के थे। उनमें शीलू गुप्ता को पहचानती है। बाकी दो लड़कों के चेहरे गमछे से बंधे थे।

चारों ने गालीगलौज करते हुए मोबाइल तथा 9,000 रुपये छीने लिए। रेप करने की कोशिश की शोर मचाने पर जीतू ने वहीं पर रखे एक ईंट से कान एवं सिर में दो वार किया, जिससे खून से लथपथ हो गई। खून से सना हुआ देखकर शीलू सबसे कहने लगा कि हम लोगों को पहचान ली है। जिंदा बच गयी तो हम लोग फंस जाएंगे। इसको मार डालो। इसके बाद चारों आरोपी चुनरी का फंदा बनाकर गले में डालकर झाड़ियों में घसीटते रहे, जिससे अचेत हो गयी।

चारों ने मर जाने की पुष्टि करने के लिए चेहरे, आंख, छाती व सिर में लातों मारा। इससे पूर्णतः अचेत हो गयी। आरोपी मरा समझकर छोड़कर चले गये। तीन-चार घंटे बाद होश आया। किसी तरह से मेन रोड पर आई। वहां पर लोगों से मदद मांगी। एक ट्रैक्टर में बैठे पुलिस वाले ने स्थिति को देखकर पुलिस की गाड़ी बुलाकर जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया। पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ बदौसा थाना में मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH