छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला , एक ही ट्रैक पर आमने-सामने हुई एक्सप्रेस और मालगाड़ी

कोरबा , 06/07/2025 9:46:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला , एक ही ट्रैक पर आमने-सामने हुई एक्सप्रेस और मालगाड़ी

कोरबा 06 जुलाई 2025 - कोरबा रेलवे सेक्शन से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है, जहां शिवनाथ एक्सप्रेस और मालगाड़ी एक ही पटरी पर चल पड़ीं। गनीमत रही कि समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया, अन्यथा एक गंभीर हादसा हो सकता था। यह घटना रेलवे की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शिवनाथ एक्सप्रेस सुबह 9:15 बजे चांपा से कोरबा के लिए रवाना हुई थी। यह ट्रेन जैसे ही कोरबा की ओर बढ़ी, उसे मालगाड़ी से महज 20 कदम की दूरी पर पहुंचा दिया गया। यह स्थिति स्टेशन से करीब 3 किलोमीटर दूर मानिकपुर खदान के पास उत्पन्न हुई। 

शिवनाथ एक्सप्रेस को अचानक रास्ते में दो स्टॉपेज देने पड़े, जिससे 37 किलोमीटर की यात्रा पूरे 1 घंटा 16 मिनट में पूरी हुई। जबकि सामान्यतः यह दूरी महज 40 से 45 मिनट में तय होती है।

एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों का संचालन रेलवे सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है। यह चूक अगर कुछ और सेकंड की होती, तो एक बड़ा रेल हादसा हो सकता था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सिग्नल में गड़बड़ी हुई या फिर यह मानवीय लापरवाही का मामला है। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और संबंधित स्टेशन मास्टर और नियंत्रण कक्ष से रिपोर्ट तलब की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH