छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलटा , हादसे में 12 से अधिक लोग घायल

कोंडागांव , 06-07-2025 10:38:44 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलटा , हादसे में 12 से अधिक लोग घायल

कोण्डागांव 06 जुलाई 2025 - शनिवार की शाम मर्दापाल बाजार से लौटते समय यात्रियों से भरा एक टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन चालक तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पलटने की इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें सात गंभीर घायलों को उपचार के लिए ज़िला अस्पताल कोण्डागांव भेजा गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल मर्दापाल अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में अधिकांश कांगा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं।

घायल विष्णु विश्वकर्मा के अनुसार वाहन अत्यधिक तेज़ गति में था और चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया जिसके चलते यह दुर्घटना घटी। गंभीर घायलों का कोण्डागांव ज़िला अस्पताल में इलाज जारी है। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में जनिता बेलसरिया (10) पिता रामेश्वर निवासी कांगा, संगति कोर्राम (55) पत्नी दयालु निवासी छोटेकुरुषनार, बुधन नाग (60) पति सोमारू निवासी कांगा, विष्णु विश्वकर्मा (26) पिता सियाराम निवासी मर्दापाल, फूलदाई कश्यप (32) पत्नी जयलाल निवासी कांगा, समली नाग (24) पत्नी शीलधर निवासी कांगा, नीलेश्वरी दीवान (14) पिता मंगलू निवासी कांगा शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH