सक्ती कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित

सक्ती , 04-07-2025 9:10:19 PM
Anil Tamboli
सक्ती कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित

सक्ती 04 जुलाई 2025 - कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को गबन के मामले में निलंबित कर दिया है। कृषि विस्तार अधिकारी ने रगजा में प्रभारी प्रक्षेत्र प्रबंधक रहते हुए शासकीय धन राशि गबन किया था।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक तत्कालीन प्रभारी प्रक्षेत्र प्रबंधक पुनीशंकर केंवट, प्रक्षेत्र रगजा (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) के विरूद्ध कार्यालय आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर के द्वारा शासकीय कृषि बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र-रगजा में शासकीय धन राशि गबन किये जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत के जांच हेतु दल गठित कर जांच कराया गया था।

जांच रिपोर्ट के मुताबिक तत्कालीन प्रभारी प्रक्षेत्र प्रबंधक पुनीशंकर केंवट, प्रक्षेत्र रगजा (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) के द्वारा राशि 12 लाख 67 हजार 518 रूपये का हेरा-फेरी कर शासकीय राशि का दुरूपयोग किये जाने एवं 6.000 हेक्टेयर पड़त भूमि छोड़ने वाले नुकसान की उत्पादन औसत राशि 6,33,473 रूपये, कुल- 19,00,991 रूपये का गबन किये जाने के आरोप में 26 जून 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि प्रभारी प्रक्षेत्र प्रबंधक, पुनीशंकर केंवट, प्रक्षेत्र रगजा (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) द्वारा प्रस्तुत जवाब का अवलोकन किया गया, जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया। लिहाजा पुनीशंकर केंवट, प्रभारी प्रक्षेत्र प्रबंधक, प्रक्षेत्र रगजा (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती नियत किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH