नेत्रहीन युवती को 03 साल तक हवस का शिकार बनाते रहे पिता और दोनों भाई , प्रेग्नेंट होने पर मां ने कराया एबॉर्शन

झारखंड , 04/07/2025 12:32:00 AM
Anil Tamboli
नेत्रहीन युवती को 03 साल तक हवस का शिकार बनाते रहे पिता और दोनों भाई , प्रेग्नेंट होने पर मां ने कराया एबॉर्शन

रांची 04 जुलाई 2025 - झारखंड की राजधानी रांची से नेत्रहीन नाबालिग युवती से 3 साल तक उसके पिता और दोनों सगे भाइयों द्वारा ही रेप का मामला सामने आया है। सबसे शर्मनाक पहलू इस कहानी का यह है कि पिता और भाइयों की इस दरिंदगी का विरोध करने के बजाय पीड़िता की मां उनका साथ देती थी।

इस कुकर्म की वजह से जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो उसकी मां ने ही उसका गर्भपात भी करवाया। मामले में पुलिस ने करवाई करते हुए मां-बाप और उसके एक भाई को गिरफ्तार किया है। वही दूसरा भाई अभी फरार चल रहा है। मामला बरियातु थानाक्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नेत्रहीन लड़की दिव्यांग होने के कारण खुद के साथ हो रहे अत्याचार का विरोध भी नहीं कर पा रही थी। तीन साल तक यह गंदा खेल यूं ही चलता रहा। इसी बीच नेत्रहीन लड़की को एक दिन मौका मिल गया और उसने पड़ोसियों को रोते-रोते पूरी बात बताई। पड़ोसियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता की कहानी सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस ने फिर पीड़िता के माता-पिता और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दूसरा भाई दूसरे राज्य में नौकरी करता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी में जुटी गई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया- मेरे भाई और पापा तीन साल तक मुझसे रेप करते रहे। मैंने मां को बताया तो उल्टा वो उन्ही का समर्थन करने लगीं। यहां तक कि जब मैं प्रेग्नेंट हो गई तो मम्मी ने ही मेरा अबॉर्शन करवाया। मैं किसी से कुछ भी नहीं बता पा रही थी क्योंकि मुझे मौका ही नहीं मिल पा रहा था। जब मुझे मौका मिला तो मैंने पड़ोसियों को सारी बात बताई। पीड़िता का मेडिकल करवाया पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया है।

आरोपी माता-पिता और भाई से पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरे भाई की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH