सक्ती थाना प्रभारी अनवर अली की बड़ी कार्यवाही , राज महल में हमले का आरोपी सुंदर लाल गिरफ्तार

सक्ती , 01-07-2025 8:35:53 PM
Anil Tamboli
सक्ती थाना प्रभारी अनवर अली की बड़ी कार्यवाही , राज महल में हमले का आरोपी सुंदर लाल गिरफ्तार

सक्ती 01 जुलाई 2025 - SP अंकिता शर्मा के निर्देशन और सक्ती SDPO मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में सक्ती थाना प्रभारी SI अनवर अली ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए राज महल में हुए हमले के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल पीड़िता ने 25 जून 2025 को सक्ती थाने  में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सक्ती निवासी अमंक जोशी, राजकुमार अग्रवाल एवं राजेश शर्मा एवं उनके साथ आए हुए अन्य लड़कों ने पीला महल में कब्जा करने की नियत से ताला और दरवाजों को तोड़कर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया है। साथ ही पीला महल में मौजूद पीड़िता सहित अन्य कर्मचारियों पर लाठी डंडा हथियार हथौड़े एवं टांगी से जानलेवा हमला भी किया है।

पीड़िता की शिकायत पर सक्ती पुलिस ने अपराध क्रमांक 214/2025, धारा  296, 351(3), 115 (2),333,74, 303(2), 61(2) (ए),190 (2) BNS एवं अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3(1) (ब) (1), 03 (1)(द) (ध), 3(2) (क) SC/ST पंजीबद्ध कर एक अपचारी बालक सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। मौके से अन्य आरोपीगण फरार हो गये थे।

SP अंकिता शर्मा के द्वारा फरार आरोपियों की शीध्र पता तलाश हेतु दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में फरार आरोपीगण की पता तलाश की जा रही थी कि आज मुखबीर से सूचना मिला की फरार आरोपी सुन्दर लाल जायसवाल पिता स्व. कन्हैया लाल जायसवाल साकिन तुर्री थाना नगरदा जिला सक्ती अपने घर पर आया हुआ है इस सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर सुन्दर लाल जायसवाल को हिरासत में लिया गया।

आरोपी सुन्दर लाल जायसवाल से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक 25.06.2025 को अमंक जोशी, राजकुमार अग्रवाल, राजेश शर्मा के कहने पर अन्य लोगो के साथ दोपहर लगभग 03.00 बजे लाठी डंडा हथियार हथौड़े एवं टांगी से लैस होकर पीला महल में कब्जा करने की नियत से ताला तोड़कर दरवाजों को तोड़कर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर तोडफोड, मारपीट करना स्वीकार किया गया।

आरेापी सुन्दर लाल जायसवाल का कृत्य धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 01 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण घटना घटित कर फरार है, जिनकी पता तलाश की जा रही है। 

उक्त कार्यवाही में SDOP सक्ती के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनवर अली थाना प्रभारी सक्ती , ASI मथुरा प्रसाद मन्नेवार, प्रधान आरक्षक साहू , शब्बीर मेमन , विनोद कंवर , संजीव शर्मा , आरक्षक यादराम चन्द्रा, जोगेश साहू, गणेश साहू एवं महिला आरक्षक आफशा परवीन, रेखा कंवर, दिव्यांयाशा गोड अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH