छत्तीसगढ़ - जीजा और साली ने मिलकर युवक को बनाया सेक्स्टार्शन का शिकार, वसूले 2 लाख रुपए

दुर्ग , 30-06-2025 8:57:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जीजा और साली ने मिलकर युवक को बनाया सेक्स्टार्शन का शिकार, वसूले 2 लाख रुपए

दुर्ग 30 जून 2025 - दुर्ग जिले में जीजा और साली ने मिलकर एक युवक को सेक्स्टार्शन का शिकार बनाकर 2 लाख रुपए वसूल लिए। आरोपियों के खिलाफ पीड़ित ने नंदिनी थाने में अपराध दर्ज कराया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं साली दामिनी सोनी की तलाश में पुलिस जुटी है।

दरअसल नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया निवासी जितेंद्र कुमार साहू और कोसनाला भिलाई निवासी दामिनी सोनी की साल 2008 से जान पहचान थी। इस दौरान उनका आपस में मिलना-जुलना और बातचीत होता रहा, लेकिन 2013 में दामिनी की शादी हो गई और दोनों की बातचीत बंद हो गई, लेकिन 2021 में दामिनी ने जितेंद्र को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। फेसबुक पर फ्रेंड बनने के बाद दामिनी ने उसका मोबाइल नंबर मांगा। मोबाइल नंबर लेने के बाद फिर से दोनों की आपस में बातचीत शुरू हो गई।

प्लान के अनुसार दामिनी ने वॉट्सऐप पर चैटिंग करने लगी। दामिनी ने दोनों के बीच हुए बातचीत के मैसेज और कॉल के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग करना शुरू कर दिया। दामिनी अपने फोन में सुरक्षित रखे हुए मैसेज, चैटिंग, कॉल और वीडियो रिकॉर्डिंग को वायरल करने की धमकी देकर उनसे 2 लाख रुपये लिए हैं। दामिनी की लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर जितेंद्र ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया।

शातिर दामिनी ने अपने जीजा चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम (25 वर्ष) को इस खेल में शामिल कर लिया था। जितेंन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने धारा 308(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दामिनी फरार हो गई है पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।

छत्तीसगढ़ - जीजा और साली ने मिलकर युवक को बनाया सेक्स्टार्शन का शिकार, वसूले 2 लाख रुपए

ताज़ा समाचार

बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश

आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..

छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद

सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..

छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी

छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..

छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH