छत्तीसगढ़ - विवेचना के लिए गए पुलिस टीम पर हमला , दो आरक्षक घायल और एक लापता

कोरबा , 29-06-2025 8:10:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विवेचना के लिए गए पुलिस टीम पर हमला , दो आरक्षक घायल और एक लापता

कोरबा 29 जून 2025 - कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चोरी के मामले में तफ्तीश करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के हमले के बाद किसी तरह जान बचाकर दो पुलिस कर्मी मौके से भाग निकले, जबकि एक पुलिस जवान भागने के दौरान लापता हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी बांगो थाना पहुंचे है। वहीं घटना के करीब 5 घंटे बाद लापता आरक्षक को पुलिस टीम ने बेहोशी के हालत में बरामद किया गया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम बगबुड़ा की है।

बताया जा रहा है कि चोरी के एक मामले की जांच में आज सुबह पुलिस टीम ग्राम बगबुड़ा जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस टीम में आरक्षक अभिषेक पांडेय, गजेंद्र बिघावर और अनिल पोर्ते शामिल थे। पुलिस जवान ग्रामीणों से चोरी के संबंध में पूछताछ करते इसी बीच ग्रामीण एकजुट होकर पुलिस के साथ विवाद करने लगे। बताया जा रहा है कि पुलिस जवान कुछ समझ पाते इसी बीच ग्रामीणों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

एकाएक ग्रामीणों के हमले में घायल होने के बाद तीनों पुलिस जवान मौके से भागने लगे। इस दौरान किसी तरह दो आरक्षक अपनी जान बचाकर घायल हालत में थाने पहुंचे, जबकि अनिल पोर्ते नामक जवान रास्ते में ही लापता हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पुलिस बल रवाना किया गया। एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद बांगो थाना पहुंचे।

बताया जा रहा है कि लापता आरक्षक अनिल पोर्ते को कुछ देर पहले ही गांव के नाला के पास से बेहोशी के हालत में बरामद किया गया है। पुलिस की टीम ने घायल जवान अपने साथ लेकर बांगो थाना पहुंच गयी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH