आज का राशिफल , दिनांक 29 जून 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 29-06-2025 1:46:59 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 29 जून 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 29 जून 2025 - ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 28 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 28 जून 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।

मेष राशि - शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। कोई कलीग कार्यस्थल पर आपके खिलाफ साजिश रच सकता है, जिसका जवाब आप अपने प्रदर्शन से देंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं। विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी।

वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौभाग्य लेकर आया है। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भूमि, वहन व वाहन की खरीदारी संभव है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापारियों का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि - आज आपको महत्वपूर्ण फैसले रोककर रखने चाहिए। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। फिजूलखर्ची पर रोक लगाकर रखें, वरना आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि - कर्क राशि वालों के लिए दिन का पहला भाग अच्छा गुजरेगा, लेकिन शाम को किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा व इंटरव्यू आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि - ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारियां या भूमिका मिल सकती है, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। लेकिन सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आएगी। कुल मिलाकर दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है।

कन्या राशि - आज घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र का घर पर आगमन हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। घर के रेनोनेशन या पर खर्च हो सकते हैं। आज आपको आय व व्यय के बीच बजट बनाकर चलना चाहिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा। सेहत में पहले से सुधार होगा।

तुला राशि - तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। बच्चों की सेहत पर नजर रखना जरूरी है। हालांकि आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, लेकिन धर्य में कमी रहेगी। बातचीत में सावधानी बरतें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।

वृश्चिक राशि - आज आपका कोई सपना सच हो सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। हालांकि धन का आवक भी बढ़ेगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि - आज परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जिससे मन परेशान हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। कुछ दिनों तक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रह सकते हैं, चाहे वह आर्थिक हो, शारीरिक हो या फिर मानसिक। व्यापारियों को अभी किसी भी नए काम की शुरुआत से बचना चाहिए।

मकर राशि - मकर राशि वालों को आज किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अपनी फीलिंग्स पर काबू रखें। कोई भी इमोशनल फैसला लेने से पहले अपनों की सलाह जरूर लें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। व्यापारी नए काम की शुरुआत के लिए धन जुटाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि - आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना चोट-चपेट लगने के योग हैं।

मीन राशि - आज कार्यस्थल पर किसी कार्य से आपका क्लाइंट प्रसन्न नहीं होगा, जिसे आपको दोबारा करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबारी कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों किसी दूसरे स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। कार्यस्थल पर अपने सर्वोतम परिणाम देने की कोशिश करें।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH