प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या , हत्या को दिया सड़क हादसे का रूप , ऐसे हुआ मामले का खुलासा

बिहार , 29/06/2025 1:28:44 AM
Anil Tamboli
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या , हत्या को दिया सड़क हादसे का रूप , ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पटना 29 जून 2025 - बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव में हुई. मृतक की पहचान दाउदनगर थाना अंतर्गत लाला अमौना गांव निवासी विक्कू के रूप में हुई है।

पुलिस को शुरुआत में यह घटना एक सड़क दुर्घटना लगी, लेकिन जब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, तो कई संदेहास्पद बातें सामने आईं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के गांव जाकर परिजनों से पूछताछ शुरू की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया. परिजनों और बच्चों के बयानों ने पुलिस को चौंका दिया।

उनके मुताबिक, विक्कू की पत्नी पूजा का कमलेश यादव नामक युवक से लंबे समय से अवैध संबंध था. इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. चौंकाने वाली बात यह है कि कमलेश अक्सर विक्कू के घर में घुसकर पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर देता था और पूजा के साथ अवैध संबंध बनाता था. वह परिवार को धमकी देता था कि अगर किसी ने मुंह खोला तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे. परिवार के सदस्य लगातार इस भय के साये में जी रहे थे और कुछ भी बोलने से डरते थे।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं, मुख्य आरोपी कमलेश यादव हत्या को अंजाम देकर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH