शादी के 07 साल बाद तीन बच्चो और पति को छोड़कर चाची ने भतीजे से रचाई शादी

झारखंड , 28-06-2025 12:23:52 AM
Anil Tamboli
शादी के 07 साल बाद तीन बच्चो और पति को छोड़कर चाची ने भतीजे से रचाई शादी

जमुई 28 जून 2025 - जमुई में चाची और भतीजे के प्रेम विवाह का एक और मामला सामने आया है, जो जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार तीन बच्चों की मां ने अपने भतीजे से शादी कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के भाटचक गांव की है। यहां एक तीन बच्चों की मां ने अपने परिवार में ही भतीजे से दूसरी शादी कर ली। 

जानकारी के अनुसार, गिद्धौर थाना क्षेत्र के मोहाली गढ़ निवासी प्रहलाद साह की बेटी की शादी लगभग 7 साल पहले भाटचक निवासी सावन कुमार उर्फ कमांडो से हुई थी। उनके तीन बेटे भी हैं। लेकिन पिछले 3 साल से महिला का अपने गोतिया में ही भतीजे दीपक कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को दीपक ने एक झोपड़ीनुमा कमरे में महिला की मांग में सिंदूर भरकर उससे दूसरी शादी कर ली। उन्होंने इस शादी का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाई।

वायरल वीडियो में दोनों कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और इसमें किसी का कोई दबाव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए लड़की के माता पिता जिम्मेदार होंगे। बताया जाता है कि महिला का पहला पति सावन कुमार उर्फ कमांडो ऑटो मैकेनिक है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH