विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया प्रधानाध्यापक , ग्रामीणों ने मिलकर किया..

बिहार , 27-06-2025 12:17:58 AM
Anil Tamboli
विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया प्रधानाध्यापक , ग्रामीणों ने मिलकर किया..

सहरसा 27 जून 2025 - काशनगर थाना क्षेत्र के मैना गांव में एक अनोखी और चर्चा में आई घटना ने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है। बुधवार की देर रात ग्रामीणों ने सरकारी मध्य विद्यालय पड़रिया के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर पासवान को एक विधवा महिला के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मौके पर ही ज़बरदस्ती उनकी शादी करा दी।

मीडिया से बातचीत में गांव के लोगों ने बताया कि विधवा महिला का पति भी उसी विद्यालय में शिक्षक थे, जिनकी दो साल पहले चुनाव ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से मौत हो गई। महिला लंबे समय से अकेली थी और उसी दौरान प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ीं। भुवनेश्वर, जो पहले मैना स्कूल में शिक्षक थे, बाद में पड़रिया स्कूल में प्रधानाध्यापक बन गए।

दोनों के बीच प्रेम संबंध इतना गहरा था कि भुवनेश्वर महिला के घर के पास किराए पर मकान लेकर रहने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात दोनों को एक कमरे में प्रेमालाप करते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। सामाजिक दबाव और पंचायत के फैसले के चलते गांव वालों ने मौके पर ही दोनों की शादी करवा दी। खास बात यह थी कि दोनों ने शादी करने में कोई हिचक नहीं दिखाई। दोनों के 5-5 बच्चे हैं, जो बड़े हो चुके हैं। इस नए प्रेम विवाह से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH