छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने खेला खूनी खेल , प्रेमिका और दो बच्चो की हत्या कर लाश को किया दफ्न

जशपुर , 26/06/2025 12:44:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने खेला खूनी खेल , प्रेमिका और दो बच्चो की हत्या कर लाश को किया दफ्न

जशपुर 26 जून 2025 - जशपुर जिले में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस ने आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया है. आरोपी मृतका का प्रेमी है. उसने चरित्र शंका पर महिला और उनके दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या की थी और शवों को नदी किनारे दफना दिया था. आरोपी साउथ इंडिया भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने रांची से धर दबोचा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पूरा मामला तपकरा थाना क्षेत्र के साजबहार का है।

पुलिस को 23 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में बोल रहा था कि वह साजबहार एक महिला और दो बच्चों को मारकर उतियाल नदी किनारे दफना दिया है. इस सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल साजबहार (उतियाल नदी) में जाकर तस्दीक करने मौके पर गई एवं 02 घंटे तक मशक्कत कर उभार वाले रेत को बारी-बारी से हटाकर एक बच्चा (उम्र लगभग 06 साल) एवं एक बच्ची (उम्र लगभग 14 साल) का शव बरामद किया।

कुछ दूर आगे जंगल में एक महिला (उम्र लगभग 36 साल) का शव मिला, जिसकी पहचान परिजनों एवं साजबहार के ग्रामीणों ने की. इसके बाद पुलिस ने अपनी विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान पता चला कि मृतका सुभद्रा ठाकुर का गांव के ही प्रमोद गिद्धी से संबंध है. यही व्यक्ति था जो नशे में तीन लोगों की हत्या की बात कही थी और वह फरार भी था. इसके बाद पुलिस की टीम उसकी खोजबीन में जुट गई।

टेक्निकल टीम से सूचना मिला कि आरोपी युवक रांची में मौजूद है, इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रमोद गिद्धी को धर दबोचा. आरोपी को जशपुर लाते समय रास्ते में इंट्रोगेशन के दौरान पता चला कि उसने आत्महत्या करने के इरादे से लगभग 8 घंटा पहले जहर का सेवन कर लिया है. पुलिस ने तत्काल उसे जशपुर अस्पताल में एडमिट कराया. आरोपी के इलाज होने के बाद अब हालत स्थिर है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रेम संबंध और चरित्र शंका पर सुभद्रा ठाकुर की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की. उसके बाद दोनों बच्चों की भी बारी-बारी से हत्या की. अपराध कबूल करने पर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने खेला खूनी खेल , प्रेमिका और दो बच्चो की हत्या कर लाश को किया दफ्न

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH