छत्तीसगढ़ - सड़क पर बैठे मवेशी से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में 03 लोगो की मौत

कोरबा , 22/06/2025 5:46:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सड़क पर बैठे मवेशी से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में 03 लोगो की मौत

कोरबा 22 जून 2025 - कोरबा में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखा है। यहां तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार तीन ग्रामीणों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक एक ही परिवार के आपस में रिश्तेदार थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा करतला थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि दादर बस्ती में रामायण सिंह राठिया, सादराम राठिया और सुख सिंह राठिया का परिवार निवास करता है। तीनों आपस मेें रिश्तेदार है। 21 जून को तीनों एक बाइक पर करतला ब्लाक के ग्राम कोटमेर में रिश्तेदार के यहां गये थे। यहां बकरा-भात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम तीनों बाइक से वापस कोरबा लौट रहे थे। तभी ग्राम सरदुकला के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से जा टकरायी।

इस हादसे में बाइक के मवेशी से टक्कर के बाद उसमें सवार तीनों ग्रामीण दूर जा गिरे। इस भीषण हादसे में दो ग्रामीणों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक अन्य ग्रामीण ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। करतला पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आज तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH