आज का राशिफल , दिनांक 22 जून 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 22-06-2025 1:54:09 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 22 जून 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 22 जून 2025 - 22 जून के दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार को भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में पद-प्रतिष्ठा बनी रहती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 22 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 22 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि - आज आपके माता-पिता का सहयोग मिलने से आर्थिक परेशानियां खत्म होती नजर आ रही हैं। किसी खास व्यक्ति या रिश्तेदार से सरप्राइज मिल सकता है। व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। यात्रा के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

वृषभ राशि - आज का दिन आपके वित्त में बढ़ोतरी करने वाला सिद्ध होगा। अपनों का साथ मिलने से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आज ऑफिस में किसी सीनियर का सहयोग आपको महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट दिला सकता है। मन में शांति का भाव रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव ला सकता है।

मिथुन राशि - आज आपको अपनी करीबी दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए। व्यापार करने वालों को विदेश से लाभ के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। आपके जीवनसाथी को कोई बढ़िया खबर मिल सकती है। आपको महसूस हो सकता है कि जरूरत के समय आपके दोस्त आपकी मदद नहीं करते। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

कर्क राशि - आज आपको मानसिक तनाव को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। आज अपने किसी भी राज को शेयर करने से बचें। यह एक और हाई एनर्जी वाला दिन है और अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। लवर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे रिजल्ट मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे।

सिंह राशि - आज आपका व्यक्तित्व चमकेगा। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। एक-दूसरे का नजरिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएं। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आप पर्सनल स्पेस के महत्व को जानते हैं और आज आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। आज जीवनसाथी आपको अच्छा महसूस कराने की कोशिश करेगा।

कन्या राशि - आज आपको अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल रखना चाहिए। किसी भी तरह के नेगेटिव विचारों से बचें। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। किसी भी दीर्घकालिक निवेश से बचें और बाहर जाकर अपने अच्छे दोस्त के साथ कुछ सुखद पल बिताने की कोशिश करें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। बेरोजगार जातकों को मनचाही नौकरी पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि - आज आपकी धन की स्थिति में सुधार होगा। अपनों का साथ मिलेगा। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। आपकी मुलाकात उस इंसान से होगी जो आपको अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं। आज अपने वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिन का अनुभव करेंगे। व्यापार में विस्तार के योग हैं।

वृश्चिक राशि - आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अगर आप जल्दबाजी में फैसला पर पहुंचते हैं और बेकार के कदम उठाते हैं तो यह एक परेशान करने वाला दिन होगा। आज आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं, जिससे आपको जीवन में अच्छे दोस्तों के महत्व का पता चलेगा।

धनु राशि - आज आप तनाव मुक्त रहने वाले हैं। पैसों के निवेश और बचत को लेकर आज आपको अपने परिवार वालों से बात करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा लंबे समय तक फायदेमंद साबित होगी। आज जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि - आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। दिन की शुरुआत में धन की स्थिति में सुधार होगा। आज आपको किसी फंक्शन या पार्टी में कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। विवाहित जातक अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। व्यापारियों को लेनदेन में सतर्कता बरतनी चाहिए।

कुंभ राशि - आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन दिन ढलने के साथ ही स्थिति में सुधार होगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में वृद्धि करेगा। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज का दिन आपके साथी के रोमांटिक पक्ष की चरम सीमा को दिखाएगा। व्यापारी वर्ग को सितारों का साथ मिलने से मुनाफा होगा।

मीन राशि - आज आपको यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर एक महत्वपूर्ण विकास होगा। आपका जीवनसाथी आज आपको किसी खूबसूरत चीज से सरप्राइज कर सकता है। करियर में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। आय में वृद्धि मिल सकती है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH