छत्तीसगढ़ - मालिक के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर नौकर ने बनाया वीडियो , फिर ब्लैकमेल कर..

दुर्ग , 21/06/2025 1:45:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मालिक के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर नौकर ने बनाया वीडियो , फिर ब्लैकमेल कर..

दुर्ग 21 जून 2025 - भिलाई में कंपनी के मालिक से सुपरवाइजर ने अननेचुरल सेक्स कर वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने धमकी देकर ब्लैकमेल कर अलग-अलग किश्तों में 29 लाख 40 हजार रुपए वसूल लिए। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम आलोक मिश्रा (25) है, जो मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर थाना के छपड़ौर गांव का रहने वाले है। आरोपी सुपरवाइजर ने अपने मालिक को सब्जी का बिजनेस करेंगे कहकर फंसाया था और अप्राकृतिक सेक्स की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित भिलाई का रहने वाला है। 3 साल पहले यानी 2021-22 में मध्यप्रदेश के उमरिया के रहने वाले आलोक मिश्रा से जान-पहचान हुई। आलोक उसकी कंपनी में सुपरवाइजर था। भिलाई हाउसिंग बोर्ड के एलआईजी-42 में रहता था। आलोक ने कंपनी के मालिक को सब्जी व्यापार में पैसा लगाने का झांसा दिया। उसे अपने भरोसे में लिया। इसके बाद उसने कंपनी के मालिक संग जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाया।

इस दौरान आरोपी आलोक ने चुपके से वीडियो बना लिया जिसके बाद कुछ दिन शांत रहा, फिर कंपनी मालिक को आलोक कहने लगा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा।

शिकायत मिलने पर जामुल पुलिस ने एक्सटॉर्शन का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश में मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के छपड़ौर गांव छापेमारी कर आलोक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

आलोक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (जबरन वसूली) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को 20 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH