सक्ती - SI अनवर अली के लिए आसान नही था शराब माफिया राम लाल को गिरफ्तार करना

सक्ती , 21-06-2025 2:37:29 AM
Anil Tamboli
सक्ती - SI अनवर अली के लिए आसान नही था शराब माफिया राम लाल को गिरफ्तार करना

सक्ती 21 जून 2025 - उप निरीक्षक अनवर अली को सक्ती थाने की कमान संभाले महज 07 दिन ही हुए है और उन्होंने समाज बाहुल्य सक्ती के वार्ड क्रमांक 01 में घुस कर शराब माफिया रामलाल कुर्रे को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर उसे उसकी असली जगह यानी जेल भेज दिया। यह सब करना उतना आसान नही था जितना नजर आ रहा है।

13 जून 2025 को SI अनवर अली की सक्ती थाने में पोस्टिंग हुई आम तौर पर किसी भी थानेदार को नए थाने की तासीर समझने में कम से कम हफ्ते भर का वक्त लग जाता है। लेकिन सब इंस्पेक्टर अनवर अली ने महज कुछ दिनों में ना सिर्फ सक्ती की तासीर समझी बल्कि सॉलिड मुखबिर भी सक्रिय कर लिया जिसका परिणाम रामलाल कुर्रे है जो अब जेल की चार दिवारी में कैद है।

सक्ती का वार्ड क्रमांक 01 एक खास समाज बाहुल्य इलाका है और रामलाल भी उसी समाज से आता है जिसे गिरफ्तार करना शेर के मांद में घुसने जैसा था लेकिन SI अनवर अली ने इसे चुनौती के रूप में लिया और पूरी टीम के साथ जाकर रामलाल को गिरफ्तार किया।

इन सबमे खास बात यह है कि रामलाल शराब माफिया है इसकी जानकारी अब तक किसी को भी नही थी सूत्रों की माने तो रामराल के खिलाफ शराब को लेकर सक्ती थाने में एक भी प्रकरण दर्ज नही है ऐसे में SI अनवर अली द्वारा रामलाल को 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करना यह दर्शाता है कि सक्ती आते ही SI अनवर अली ने अपने सूचना तंत्र को काफी मजबूत कर लिया है।

आज की इस कार्यवाही को देखने के बाद लोगो का कहना है कि SI अनवर अली सक्ती के लिए एकदम परफेक्ट थानेदार है। अब लोगों को SI अनवर अली से यह उम्मीद है कि वे सक्ती से सट्टे के नासूर को जड़ से खत्म करें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH