आज का राशिफल , दिनांक 20 जून 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 20-06-2025 1:37:43 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 20 जून 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 20 जून 2025 - ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 20 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 20 जून 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।

मेष राशि - आज आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज अगर आप दूसरों की बातों में आकर निवेश करेंगे तो आर्थिक नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है। पारिवारिक परेशानी आपकी आज प्राथमिकता देनी चाहिए। सिंगल जातकों के लिए आज शादी-विवाह के लिए प्रपोजल आ सकते हैं। आपका आत्मविश्वास अधिक रहेगा। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि - आज वृषभ राशि वालों को व्यापारिक सफलता मिल सकती है। आज आपको अपनी संतान के कारण आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आज आपका लवर आपके सामने अपनी फीलिंग्स खुलकर शेयर नहीं कर पाएगा, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। वर्कप्लेस पर मुश्किल समय सहयोगियों की समय पर मदद से बीत जाएगा। जीवनसाथी के साथ आपकी बहस हो सकती है, लेकिन रात तक सब बीत जाएगा।

मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा एनर्जी वाला दिन नहीं है और आप छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाएंगे। आज आपको धन के मामले में सफलता मिल सकती है। कोई दोस्त अपनी निजी परेशानियों को सुलझाने के लिए आपसे सलाह ले सकता है। आज आप खाली समय में अकेले वक्त बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ तनाव पैदा हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं।

कर्क राशि - आज आपकी सेहत आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी तरह के निवेश से बचें, वरना आर्थिक परेशानी हो सकती है। घर के किसी बड़े-बुजुर्ग की सलाह धन की स्थिति में सुधार लाने वाली सिद्ध हो सकती है। जीवनसाथी आपके कमिटमेंट की तारीफ करेगा। अपनों का साथ मिलेगा।

सिंह राशि - आपका गुस्सैल स्वभाव आपको किसी और परेशानी में डाल सकता है। जीवन में कठिन समय के दौरान पैसा आपको बचाए रखने में मदद करेगा। इसलिए आज से ही अपने पैसे को निवेश और बचाने पर विचार करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। अपनी संतान के लिए प्लानिंग बनाने का बेहतरीन दिन है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर दक्षता में सुधार के लिए अपने कौशल स्तर में सुधार करने की कोशिश करें।

कन्या राशि - आज आपकी सेहत में सुधार होगा। अगर आप थोड़ा अतिरिक्त पैसा कमाने के तरीके खोज रहे हैं तो सुरक्षित वित्तीय योजनाओं में निवेश करें। घरेलू मामलों और लंबित घरेलू कामों को निपटाने के लिए अनुकूल दिन है। कार्यस्थल पर आज कोई आपके साथ कुछ अच्छा व्यवहार कर सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ वाकई एक बेहतरीन शाम गुजार सकते हैं।

तुला राशि - आज आप कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। व्यापार में विस्तार मिल सकता है। आपका जिद्दी स्वभाव आपके माता-पिता की शांति खराब कर सकता है। रोमांटक लाइफ अच्छी रहेगी।आज खाली समय में आप ऐसे काम करेंगे जिनकी आप प्लानिंग बनाते थे और उन्हें करने के बारे में सोचते थे लेकिन नहीं कर पा रहे थे। आप अपने जीवनसाथी के साथ आज एक बार फिर पुराने खूबसूरत रोमांटिक दिनों को याद करेंगे।

वृश्चिक राशि - आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है। अगर आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया था तो आज वह पैसा आपको वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी ओर से कुछ किए बिना दूसरों का ध्यान आकर्षित करने का यह उत्तम दिन है। प्यार के आनंद का अनुभव करने वाला कोई मिल सकता है। कार्यस्थल पर प्रोफेशनल रवैया आपको तारीफ दिलाएगा।

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है जो आपको अपने बारे में अच्छा महसूस कराएंगे। अगर आप आर्थिक मामले में फंसे थे तो आज कोर्ट आपके पक्ष में फैसला सुनाएगा। आपको आर्थिक लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मुश्किल दौर के बाद आज आपको खुशी मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव रहने वाला है।

मकर राशि - आज आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार निश्चित हो सकती है। यह खुद को जाहिर करने और क्रिएटिव नेचर के प्रोजेक्ट पर काम करने का भी अच्छा समय है। आज आप किसी ऑफिस सहकर्मी के साथ शाम बिता सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपका साथ देगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि - आज दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करने से आप फिट रहेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। व्यापारिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। परिवार के सदस्यों का हंसमुख स्वभाव घर के माहौल को खुशनुमा बना देगा। अपने लव लाइफ में कड़वी छोटी-छोटी बातों को भूल जाएं। आपके नियमित वैवाहिक जीवन के लिए दिन खास है, आज आप सचमुच कुछ बेहतर अनुभव करेंगे।

मीन राशि - आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। घर में कुछ बदलाव आपको ज्यादा भावुक बना सकते हैं लेकिन आप अपनी फीलिंग्स पर काबू रखें। आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में स्थिति अच्छी होगी।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH