छत्तीसगढ़ - मितानिन की खून से लथपथ लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

कांकेर , 18/06/2025 8:15:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मितानिन की खून से लथपथ लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

कांकेर 18 जून 2025 - दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम हुलघाट में नदी किनारे मितानिन प्रेरक जयंती मंडल (40) का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। शव के पास खून से सना बड़ा पत्थर बरामद हुआ है, जिससे साफ है कि महिला की बेरहमी से पत्थर मारकर हत्या की गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक मृतिका जयंती मंडल वर्ष 2004 से दुर्गूकोंदल विकासखंड में मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत हामतवाही और चिखली की प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थीं।

मृतिका के पति सुभाष मंडल के अनुसार, 17 जून को वह बांदे से हामतवाही जाने के लिए निकली थीं। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया और कोई संपर्क नहीं हो पाया। उनका बैग और पर्स घटनास्थल पर मिला है, लेकिन मोबाइल फोन गायब है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गूकोंदल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..

छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..

सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..

सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..

छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर

छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील

रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल

छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH