अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति , पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पावडर फिर चलाया आयरन

बिहार , 18/06/2025 12:56:01 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति , पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पावडर फिर चलाया आयरन

मुजफ्फरपुर 18 जून 2025 - मुजफ्फरपुर जिले में एक आदमी ने अपनी पत्नी को कमरे बंद कर जमकर पिटाई की। इस दौरान प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाला, गर्म आयरन से दागा और करंट लगाने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में आरोपी ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जबकि महिला की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना देवरिया कोठी इलाके में हुई।

पीड़िता के अनुसार, उसके पति शत्रुघ्न राय (40), सास दुखनी देवी (45), देवर सुमेश राय (30) और देवरानी पुष्पा देवी (26) ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया। महिला ने देवरिया थाने में इन सभी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और पति को शक था कि उसका गांव के किसी आदमी के साथ संबंध है। 13 जून को उसने पत्नी पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। जब पत्नी ने मेडिकल जांच कराने की बात कही, तो पति और गुस्सा हो गया। उसने पत्नी को बेरहमी से पीटा, उसके हाथ-पैर बांध दिए और गला दबाकर मारने की कोशिश की।

पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा- 'उसने गर्म आयरन से मेरी जांघ और निजी अंगों को दाग दिया। कमरे में बंद करके दो दिन तक खाना नहीं दिया। मैं चिल्लाती रही, लेकिन ससुराल के लोग उसका साथ देते रहे और कोई बचाने नहीं आया।' पड़ोसियों ने महिला के मायके वालों को इस घटना की जानकारी दी. 15 जून को पीड़िता के भाई मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

देवरिया थाने के प्रभारी रामविनय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला की हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सेंट्रल बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर मौजूद
छत्तीसगढ़ - सेंट्रल बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर मौजूद
छत्तीसगढ़ - प्रधान आरक्षक की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - प्रधान आरक्षक की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, इन जिलों में हो रही है बारिश, मौसम विभाग ने जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, इन जिलों में हो रही है बारिश, मौसम विभाग ने जताई यह संभावना..
सक्ती से बड़ी खबर - पारिवारिक सुलह के दौरान चली गोली, बाल बाल बची चार लोगों की जान, रिवाल्वर और कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार
सक्ती से बड़ी खबर - पारिवारिक सुलह के दौरान चली गोली, बाल बाल बची चार लोगों की जान, रिवाल्वर और कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - मायके वालों को करोड़पति बनाने के लिए बेटी ससुराल में करती थी यह कांड, पति ने जब घर मे CCTV कैमरा लगाया तो..
छत्तीसगढ़ - मायके वालों को करोड़पति बनाने के लिए बेटी ससुराल में करती थी यह कांड, पति ने जब घर मे CCTV कैमरा लगाया तो..
सक्ती - ट्रेलर की चपेट में आकर 55 वर्षीय महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
सक्ती - ट्रेलर की चपेट में आकर 55 वर्षीय महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ HIV विस्फोट, एक साथ मिले इतने संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्री ने की यह अपील..
छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ HIV विस्फोट, एक साथ मिले इतने संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्री ने की यह अपील..
सक्ती - NH 49 में बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की जबरजस्त टक्कर में तीन लोग..
सक्ती - NH 49 में बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की जबरजस्त टक्कर में तीन लोग..
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने पुलिस महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, 80 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने पुलिस महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, 80 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH