शादी के 36वें दिन पत्नी ने खाने में जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट , छत्तीसगढ़ में हुई थी मृतक की शादी

झारखंड , 17-06-2025 1:50:19 PM
Anil Tamboli
शादी के 36वें दिन पत्नी ने खाने में जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट , छत्तीसगढ़ में हुई थी मृतक की शादी

गढ़वा 17 जून 2025 - झारखंड के गढ़वा में एक महिला ने शादी के 36वें दिन पति के खाने में जहर मिलाकर उसकी जान ले ली। मृत युवक की मां के आवेदन पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी महिला को सोमवार शाम हिरासत में ले लिया है। उसे आज न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

FIR के अनुसार, गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुंदर गांव निवासी 22 वर्षीय बुद्धनाथ सिंह की शादी छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी रघुनाथ सिंह की बेटी सुनीता से 11 मई, 2025 को हुई थी। शादी के बाद ससुराल आने के अगले ही दिन सुनीता अपने मायके लौट गई थी। उसने घरवालों को कह दिया कि उसे पति के रूप में बुद्धनाथ सिंह पसंद नहीं है और वह ससुराल नहीं जाएगी।

इसे लेकर 5 जून को दोनों के परिवारों के बीच पंचायत हुई और इसके बाद सुनीता को लेकर उसका पति बुद्धनाथ अपने घर आ गया। 14 जून को बुद्धनाथ और उसकी पत्नी घूमने के लिए छत्तीसगढ़ के‎ रामानुजगंज बाजार गए। सुनीता ने बाजार में पति से यह कहकर कीटनाशक खरीदवाया कि फसलों में लग‎ रहे कीड़े को मारने के लिए इसकी जरूरत है।‎ आरोप है कि 15 जून की रात सुनीता ने पति के खाने में कीटनाशक मिला दिया।

अगली सुबह बुद्धनाथ देर तक सोकर नहीं उठा। घरवाले उसे जगाने पहुंचे तो वह मृत पाया गया। इसके बाद मृतक की मां राजमती देवी ने सोमवार को FIR दर्ज कराई। उन्होंने बहू पर जहर मिला खाना देकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।

रंका थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट सामने आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, मृतक की मां की शिकायत पर मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH