आज का राशिफल , दिनांक 16 जून 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 16-06-2025 1:30:18 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 16 जून 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 16 जून 2025 - ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 16 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 16 जून 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। 

मेष राशि - आज ऑफिस में सीनियर्स का दबाव मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। कोई भी रकम उधार लेने से बचें। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों का साथ होगा। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि - आज आपको सभी परेशानियों का हल मिल सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक रूप से सतर्क रहें, किसी भी लेनदेन को करने से पहले अच्छे से विचार करें। दबाव में आकर कोई फैसला न लें। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी खास व्यक्ति से सरप्राइज मिल सकता है।

मिथुन राशि - आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी तरह के उधार से बचें। अप्रत्याशित जिम्मेदारियां आपके दिन की योजना को बाधित कर सकती हैं। यात्रा से अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ यह आपके जीवन का सबसे रोमांटिक दिन होने वाला है। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं।

कर्क राशि - आज आपको अपने मन पर काबू रखना चाहिए। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। रोमांटिक जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव हो सकता है। आज किसी व्यक्ति से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपके परिवार के साथ सामाजिक गतिविधि सभी को आरामदायक और सुखद मूड में रखेगी।

सिंह राशि - आज सेहत के नजरिए से दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपको व्यापार में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिल सकता है। आज आप अपने कारोबार को नई ऊंचाइयां दे सकते हैं। घरेलू जीवन मनमोहक रहेगा। पार्टनर की अनुपस्थिति में भी उसकी उपस्थिति महसूस होने की संभावना है।

कन्या राशि - आज आपकी एनर्जी व आत्मविश्वास का पूरा साथ मिलेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी। अपने लिए पैसे बचाने का आपका विचार आज पूरा हो सकता है। आप अपना खाली समय किसी पार्क या शांत जगह पर बिताना पसंद करेंगे। आज आप अपने जीवन का सबसे अच्छा समय अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे।

तुला राशि - प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश से बचें। आवेग में आकर किसी भी तरह की खरीदारी न करें। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपना काम कल पर टालने से बचना चाहिए और खाली समय में अपना काम पूरा करना चाहिए। रोमांटिक जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि - परिवार की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कपल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से उन्नति मिलने के संकेत हैं। व्यावसायिक रूप से स्थिति अच्छी होगी। आज आपको यह बात समझ में आ जाएगी कि निवेश करना अक्सर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना बहुत प्रबल रहेगी जो आपके दिल को पसंद आएगा।

धनु राशि - आज आपको सिरदर्द व नेत्रपीड़ा हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का खास ख्याल रखें। धैर्य रखने की जरूरत है। आज आपको पता चलेगा कि आपके पार्टनर का प्यार आपके लिए सचमुच कितना आत्मीय है। आपको किसी देनदार से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी कुछ आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।

मकर राशि - आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के रेनोवेशन में धन खर्च हो सकता है। आपकी लव लाइफ एक नया मोड़ ले सकती है। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा लम्बे समय तक फायदेमंद साबित होगी। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।

कुंभ राशि - आज आप एनर्जी से भरे रहेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है क्योंकि पहले दिया गया कोई पैसा तुरंत वापस आ जाएगा। आज दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें, कार्यस्थल पर ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार होने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आपके साथ खराब वैवाहिक जीवन को लेकर नाराज हो सकता है।

मीन राशि - आज आपको नई चीजों को सीखने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक जायेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपके रोमांटिक रिश्ते में खटास आएगी। आप अपना खाली समय किसी बेकार काम में बर्बाद कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपकी सेहत को लेकर चिंतित हो सकता है।

ताज़ा समाचार

घरवाले शादी के लिए नही थे राजी , प्रेमी जोड़े ने रेलवे प्रतीक्षालय में जहर खाकर की खुदकुशी
घरवाले शादी के लिए नही थे राजी , प्रेमी जोड़े ने रेलवे प्रतीक्षालय में जहर खाकर की खुदकुशी
आधी रात को खेत मे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई युवती , पिता ने मौके पर ही कर दी हत्या
आधी रात को खेत मे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई युवती , पिता ने मौके पर ही कर दी हत्या
छत्तीसगढ़ - विभाग बटवारे के बाद तीनों नए मंत्रियों को मंत्रालय में हुआ कक्ष आबंटित , देखे किसे कंहा जगह मिली
छत्तीसगढ़ - विभाग बटवारे के बाद तीनों नए मंत्रियों को मंत्रालय में हुआ कक्ष आबंटित , देखे किसे कंहा जगह मिली
भिखारियों के बीच पँहुच कर कलेक्टर चंद्र प्रकाश सिंह ने जोड़े हाथ , कहा अगर कुछ मांगना है तो..
भिखारियों के बीच पँहुच कर कलेक्टर चंद्र प्रकाश सिंह ने जोड़े हाथ , कहा अगर कुछ मांगना है तो..
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की शादी होने पर प्रेमी ने लिया खौफनाक बदला , पहले कराया गैंगरेप , फिर हत्या कर..
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की शादी होने पर प्रेमी ने लिया खौफनाक बदला , पहले कराया गैंगरेप , फिर हत्या कर..
छत्तीसगढ़ - सूर्या माल में चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 7 संचालिकाएं गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सूर्या माल में चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 7 संचालिकाएं गिरफ्तार
हो गई गड़बड़ - छत्तीसगढ़ में मंत्री हुए 13 और मंत्रालय में मंत्रियों के दफ्तर है 12 , अब आगे क्या..
हो गई गड़बड़ - छत्तीसगढ़ में मंत्री हुए 13 और मंत्रालय में मंत्रियों के दफ्तर है 12 , अब आगे क्या..
छत्तीसगढ़ - नए मंत्रियों के शपथग्रहण पर शामिल नही हुए ये 06 कद्दावर भाजपा विधायक , देखे नाम..
छत्तीसगढ़ - नए मंत्रियों के शपथग्रहण पर शामिल नही हुए ये 06 कद्दावर भाजपा विधायक , देखे नाम..
छत्तीसगढ़ - मोबाईल पर बात करते करते युवती ने अपने हाथ पर किया ब्लेड से 21 बार वार, इलाज जारी
छत्तीसगढ़ - मोबाईल पर बात करते करते युवती ने अपने हाथ पर किया ब्लेड से 21 बार वार, इलाज जारी
छत्तीसगढ़ - महिला के साथ रेप कर दबाया गला जब नही मरी तो प्रायवेट पार्ट में डाल दिया..
छत्तीसगढ़ - महिला के साथ रेप कर दबाया गला जब नही मरी तो प्रायवेट पार्ट में डाल दिया..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH