छत्तीसगढ़ - जंगल मे प्रेमी जोड़े ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 15-06-2025 9:30:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जंगल मे प्रेमी जोड़े ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

मनेंद्रगढ़ 15 जून 2025 - MCB जिले के ग्राम बालागांव के जंगल में युवक एवं युवती का शव एक ही फंदे पर फांसी में झूलता मिला। दोनों गुरुवार की रात से लापता था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों अलग-अलग जाति के थे, संभवतः इस कारण परिजन उनकी शादी को लेकर तैयार नहीं थे। मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत सरईटोला के घुटरा निवासी अमर सिंह (24 वर्ष) का प्रेम संबंध गांव के ही दूसरे मोहल्ले में रहने वाली चंपा बाई अगरिया (20 वर्ष) के साथ कुछ वर्षों से था। दोनों गुरुवार रात से अपने-अपने घर से लापता थेे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन दोनों का पता नहीं चल रहा था। इसके कारण परिजन दोनों के साथ भाग जाने की आशंका भी व्यक्त कर रहे थे।

रविवार सुबह बालागांव के ग्रामीण जंगल की ओर गए थे। जहां घाघी नदी के किनारे एक पेड़ में युवक एवं युवती का शव फांसी में झूलता देखा। शव से बदबू भी आने लगी थी। इसकी सूचना मनेंद्रगढ़ पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर मनेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। युवक एवं युवती का शव एक ही फंदे पर झूलता मिला। उनकी शिनाख्त अमर सिंह एवं चंपा अगरिया के रूप में ग्रामीणों ने की।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी ग्रामीणों को भी थी। माना जा रहा है कि दोनों की जाति अलग होने के कारण परिवारजन शादी को तैयार नहीं हुए, इसलिए दोनों ने साथ मरने का फैसला लिया होगा।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH