आज का राशिफल , दिनांक 14 जून 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 14-06-2025 1:20:18 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 14 जून 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 14 जून 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (14 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालो का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपके भीतर कुछ खास करने की तीव्र इच्छा जागेगी। यह समय अपने सपनों को साकार करने का है। कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निजी जीवन में मजबूती आएगी। अपने पार्टनर के साथ भावनाएं साझा करें और उन्हें खास महसूस कराएं।

वृषभ राशि - आज हर कदम सावधानी से रखें। निजी और पेशेवर जीवन में अस्थिरता रह सकती है। नौकरी या रिश्ते का अंत संभव है, लेकिन नया प्रोजेक्ट शुरू होने के भी संकेत हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, परंतु अतिरिक्त खर्च हो सकता है।

मिथुन राशि - माता-पिता की दी हुई सीख आज आपकी रक्षा करेगी। भय का सामना करना पड़ सकता है, हिम्मत रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक तनाव परेशान कर सकता है, लेकिन मित्र सहायता करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, दवा लेनी पड़ सकती है।

कर्क राशि - दिनचर्या में बदलाव संभव है, लेकिन आप खुद को ढाल लेंगे। जिद्दी रवैया नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य सुधरेगा और आर्थिक रूप से बड़ी प्रगति संभव है।

सिंह राशि - आज का दिन खुशनुमा रहेगा। सामाजिक मेलजोल में व्यस्त रहेंगे। जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में भी सुधार होगा।

कन्या राशि - आज बोलने से पहले सोचें। जल्दबाजी में चोट लग सकती है। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन है, कोई प्रोजेक्ट अतिरिक्त कमाई दिला सकता है। नया अवसर मिलेगा, लेकिन प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि - अगर आप सोलमेट की तलाश में हैं तो आज अच्छा मौका है। दोस्तों और परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आय में वृद्धि होगी और लोग आपको प्रेरणा का स्रोत मान सकते हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि - स्वास्थ्य और वित्त संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें, समय सब ठीक कर देगा। पुराने मित्र से मुलाकात थकान को दूर कर सकती है। निजी जीवन को भी काम के जितना ही महत्व दें।

धनु राशि - आज धैर्य की परीक्षा हो सकती है, लेकिन क्रोध से बचें। अपने मनपसंद कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मानसिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा, पर दस्तावेजों से संबंधित कामों में सतर्क रहें।

मकर राशि - किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। प्रेम जीवन में सुधार के संकेत हैं। सेहत को लेकर सावधानी बरतें और ज्यादा मेहनत से बचें। किसी रिश्तेदार से धन प्राप्ति हो सकती है। दस्तावेजों से संबंधित मामलों में सतर्कता बरतें।

कुंभ राशि -कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। निजी जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

मीन राशि - आज का दिन आत्मचिंतन का है। याद रखें, बुरे कर्मों का फल जरूर मिलता है, इसलिए किसी और की सफलता में बाधा बनना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अपने कार्यों पर ध्यान दें और सोच-समझकर निर्णय लें। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। हालांकि, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH