आज का राशिफल , दिनांक 11 जून 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 11-06-2025 1:25:11 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 11 जून 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 11 जून 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (11 जून) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपकी ऊर्जा ऊंचाई पर रहेगी। जिसकी वजह से आप कार्यक्षेत्र पर धमाल मचा पाएंगे। साहसिक निर्णय लेने में सक्षम होंगे। परिवार में हल्की बहसबाजी हो सकती है, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा। निवेश से लाभ के संकेत हैं।

वृषभ राशि - आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, वरना संबंधों में खटास आ सकती है। रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। किसी पुराने मित्र से संपर्क संभव है। धन के मामले में संयम रखें।

मिथुन राशि - आज आपके मन में नई-नई योजनाएं आएंगी। तकनीकी या संचार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। प्रेमी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क राशि - पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से आपको तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में मन लगेगा। व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। मानसिक शांति के लिए योग करें।

सिंह राशि - अगर आप नए अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तो आपको लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का भी साथ बना रहेगा।

कन्या राशि - वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर किसी से बहस न करें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसको लेकर आप व्यस्त रहेंगे। किसी पुराने अनुभव का लाभ मिलेगा। दिन अच्छा बीतेगा।

तुला राशि - आज आप संतुलन बनाए रखने पर ध्यान दें। परिवार और काम दोनों को समय देना जरूरी है। नहीं तो एक छूट जाएगा। कानूनी मामले लंबित हैं तो सकारात्मक दिशा में हल निकल सकता है। समय निकालकर पूरा करने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि - छोटी यात्राएं लाभप्रद रहेंगी। परिवार के साथ सुखद यात्रा का लाभ लें। करियर में नए विकल्प मिल सकते हैं। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, उनके सतर्क रहने का प्रयास करें। पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव रहेगा।

धनु राशि - आज ध्यान और साधना में आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। किसी पर भी जल्दबाजी में आकर विश्वास न करें। बातचीत से समाधान निकालें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

मकर राशि - कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। नई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है। भविष्य में लाभ देने वाली चीजों के लिए कार्य करेंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि - आज आपका रचनात्मक कार्यों में मन लगा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बुजुर्ग भी आपकी सराहना करेंगे। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। दिन काफी खुशनुमा बीतेगा। प्यार भरी बातें प्रेमी के साथ कर पाएंगे।

मीन राशि - अगर कोई आपको भावनाओं में लेकर गुमराह करने का प्रयास कर रहा है तो उससे बचें। नौकरी में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याएं रह सकती हैं। अपने विवेक के साथ निर्णय लेने का प्रयास करें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH