छत्तीसगढ़ - महिला ने शिक्षक को ब्लैकमेल कर वसूले 40 लाख , FIR के बाद हुई गिरफ्तार

कबीरधाम , 10/06/2025 7:53:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला ने शिक्षक को ब्लैकमेल कर वसूले 40 लाख , FIR के बाद हुई गिरफ्तार

कवर्धा 10 जून 2025 - कवर्धा जिले में शिक्षक को ब्लैकमेल कर 40 लाख रूपये वसूले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने एक महिला से 4 लाख रूपये ब्याज पर लिये थे। लेकिन ब्याज पर पैसा देने के बाद महिला ने उससे 40 लाख रूपये वसूलने के बाद भी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। शिक्षक से पैसा वसूलने महिला स्कूल तक जा पहुंची और शिक्षक पर दबाव बनाकर ब्लैंक चेक भी हासिल कर ली थी। शिक्षक की शिकायत के बाद पुलिस ने सूदखोर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कवर्धा जिला के पिपरिया थाना क्षेत्र का है।

यहां शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ राधेलाल डहरिया ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। शिक्षक ने रिपोर्ट में बताया कि ग्राम झलमला में रहने वाली शकुन उर्फ सतनाम खुराना से उसने साल 2018 में घरेलू काम से 4 लाख रूपये उधार लिये थे। उधार में पैसा देने के बाद आरोपी महिला ने शिक्षक से अवैध रूप से 10 प्रतिशत मासिक ब्याज वसूलना शुरू कर दिया गया। पीड़ित शिक्षक ने आरोप लगाया कि अपनी पुस्तैनी जमीन और बैंक से लोन निकाल कर करीब 40 लाख रूपये से अधिक पैसे उसने महिला को दे दिये।

बावजूद इसके महिला द्वारा ब्लैकमेल कर पैसों की वसूली के लिए उस पर दबाव बनाया जाता रहा। पीड़ित शिक्षक ने आरोप लगाया कि पैसे नही दे पाने की हालत में आरोपी महिला उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दिया करती थी। महिला की दबंगई और अवैध वसूली से परेशान शिक्षक ने पैसा देना बंद कर दिया था। तब आरोपी महिला ने 3 जून को अपने पति के साथ पीड़ित के घर पहुंचकर दबावपूर्वक शिक्षक से चार हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक लेकर चली गयी।

इस घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने महिला के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने अवैध तरीके से सूदखोरी का कारोबार करने वाली महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH