आज का राशिफल , दिनांक 10 जून 2025 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 10-06-2025 12:59:27 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 10 जून 2025 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 10 जून 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (10 जून) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और साहस से कार्यों को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। किसी पर दबाव न बनाएं।

वृषभ राशि - आपका आज का दिन मानसिक शांति देने वाला रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। उनके साथ किसी नए प्रयोजन की चर्चा हो सकती है। निवेश में सतर्कता बरतें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि - मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और परिणाम वाला रहेगा। यात्राओं से लाभ संभव है। जीवन में नई जिम्मेदारियों की शुरुआत हो सकती है। मेहनत से भागने का प्रयास न करें, बल्कि डटकर सामना करें।

कर्क राशि - धन की स्थिति आज मजबूत होगी। कहीं से धन आने की भी संभावना बन रही है। परिवार के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा। किसी पुराने झगड़े का समाधान निकल सकता है। शत्रुओं से बचकर रहें।

सिंह राशि - नौकरी में तरक्की और मान-सम्मान मिलेगा। संतान को लेकर चिंता हो सकती है, परंतु जल्द ही समाधान निकलेगा। इसलिए चिंता करने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी। स्वादिष्ट खानपान का आनंद उठा सकते हैं।

कन्या राशि - आज नए निवेश की शुरुआत करना आपके लिए शुभ रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार का घर पर आगमन हो सकता है। परिवार के साथ दिन बिताने का प्रयास करें।

तुला राशि - आज का दिन प्रोफेशनल जीवन में नए अवसर ला सकता है। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। लेकिन जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें, नहीं तो कहासुनी हो सकती है।

वृश्चिक राशि - आज के दिन आपके मन में आत्मबल और ऊर्जा बनी रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने रुके कार्य भी पूरे कर पाएंगे। किसी बुजुर्ग की सलाह लाभदायक हो सकती है। इसलिए बड़ों का आदर-सम्मान जरूर करें।

धनु राशि - विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। अगर कोई रिजल्ट आ रहा है तो सफलता मिलने की उम्मीद ज्यादा है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। यात्रा टालना उचित रहेगा। शाम का समय परिवार के साथ बिताने का प्रयास करें।

मकर राशि - किसी पुरानी योजना में आपको सफलता मिल सकती है। वाहन या भूमि से जुड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। जल्दबाजी बिल्कुल न करें। अगर पहले के कार्य पेंडिंग है तो उसे निपटाने का प्रयास करें।

कुंभ राशि - आज आपका मन धार्मिक बना रहेगा। आत्मनिरीक्षण का समय है। अगर आप खुद पर ध्यान देंगे तो धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है। खानपान पर ध्यान देने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मीन राशि - आज आपकी रचनात्मकता रंग ला सकती है। खेल के लिए समय निकालें। करियर में नई दिशा मिलेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

ताज़ा समाचार

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH