पिता देता था बच्चे नही होने का ताना , बहु के बारे में करता था गंदी बात , गुस्से में आ कर बेटे ने उठाया यह खतरनाक कदम ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिता देता था बच्चे नही होने का ताना , बहु के बारे में करता था गंदी बात , गुस्से में आ कर बेटे ने उठाया यह खतरनाक कदम ,,
मंदसौर 02 दिसम्बर 2020 -  मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता की निर्मम तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है. दरअसल आरोपी ने पिता के तानों से तंग आकर यह कदम उठाया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के भूवानगढ़ गांव की है. खबर के अनुसार, गांव में रहने वाले मन्नालाल नायक की लाश मंगलवार को उसके खेत पर मिली थी. इस मामले में बेटे गोपाल नायक ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस को जांच के दौरान गोपाल पर ही शक हुआ. दरअसल उसके बयानों में विरोधाभास था. जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो गोपाल ने अपने पिता की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

गोपाल ने बताया कि वह गुजरात में एक टाईल्स फैक्ट्री में अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करता था. लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गई और वह अपने गांव लौट आया. गोपाल की शादी को कई साल हो चुके थे और उसकी पत्नी को अभी तक बच्चा नहीं हुआ था।

जिसके चलते गोपाल के पिता मन्नालाल उसे ताना देते थे और कहते था कि 'तुझसे बच्चे नहीं होंगे, तू अपनी पत्नी को मेरे पास लेकर आ मैं तुझे बच्चा कर के देता हूं'. इसी बात को लेकर गोपाल नायक और उसके पिता मन्नालाल के बीच कई बार झगड़े हुऐ थे। 

सोमवार यानी कि 30.11.20 को मृतक मन्नालाल नायक ने शराब पी थी और फिर से गोपाल को बच्चे ना होने के लिए ताना दिया. जिससे दोनों में झगड़ा हो गया था. झगड़े के बाद मन्नालाल अपने खेत पर सोने के लिए चला गया. वहीं पिता के तानों से नाराज गोपाल पिता के पास खेत पर पहुंच गया, वहां भी दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई और इसके बाद गोपाल ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता मन्नालाल की हत्या कर दी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं. 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH