चोरों ने थाने पँहुच कर पुलिस से लगाई मदद की गुहार , कहा साहब हमे चोरी करने के दौरान..

झारखंड , 09-06-2025 8:32:23 PM
Anil Tamboli
चोरों ने थाने पँहुच कर पुलिस से लगाई मदद की गुहार , कहा साहब हमे चोरी करने के दौरान..

रांची 09 जून 2025 - आपने चोरी घटनाओं को लेकर पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज होने की बात तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में इस बार चोरों ने ही इंसाफ को गुहार लगाते हुए गांव वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। चोरों का कहना है कि उन्होंने जब उन्होंने एक घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया तो गांव वालों ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटा। यह घटना 4-5 जून 2025 की रात सत्यारी टोला में हुई, जिसने स्थानीय पुलिस और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

चोरों ने बताया कि इस पिटाई में गिरोह का एक सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि तीन अन्य को भी चोटें आई हैं। वहीं उनके दो अन्य साथी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। घटना रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी विजय कुमार और उसके पांच साथियों ने रात करीब एक बजे एक मकान में चोरी का प्रयास किया। इसी दौरान मकान मालिक की नींद खुल गई। और उसने जोर-जोर से ‘चोर-चोर’ चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी बीच गांव वाले भी आ गए और उन्हें घेर लिया। विजय कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि गांव वालों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया है।

उसके तीन अन्य साथियों कमलेश चौहान, पंकज डोम और जान सिंह की भी पिटाई की गई, जिससे उन्हें काफी चोट आई है। दो अन्य साथी माडू चौहान और करन चौहान भागने में सफल रहे। 5 जून की सुबह ग्रामीणों ने चार चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया। इसके जवाब में चोर विजय कुमार ने ग्रामीणों के खिलाफ पिटाई का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH