छत्तीसगढ़ - सरकारी क्वार्टर रंगरेलियां मनाते कांग्रेस नेता और शिक्षिका पकड़ाए , लोगो ने की जमकर पिटाई

मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 06-06-2025 3:23:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी क्वार्टर रंगरेलियां मनाते कांग्रेस नेता और शिक्षिका पकड़ाए , लोगो ने की जमकर पिटाई

मोहला 06 जून 2025 - सरकारी क्वार्टर में विधायक प्रतिनिधि और महिला टीचर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए है। शिक्षिका के पति और कांग्रेस नेता की पत्नी ने ही मौके पर पहुंचकर खुलासा किया है। कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि और एक शिक्षिका का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि व्यवसायी भी हैं, वही शिक्षिका सरकारी स्कूल में मानपुर ब्लॉक में पदस्थ हैं। उनके पति राजनांदगांव में रहते हैं।

कांग्रेस नेता और शिक्षिका मानपुर तहसील में कार्यरत लिपिक रेशम टेमरे के सरकारी क्वार्टर में अक्सर मिलते थे। पिछले कई महीनों से उक्त बाबू के घर में आकर कांग्रेस नेता और शिक्षिका रासलीला रचाते थे। विधायक प्रतिनिधि और शिक्षिका के इस तरह आकर आपत्तिजनक ढंग से रहने से आसपास के लोग परेशान थे। वहां के लोगों के अनुसार बाबू का मकान अय्याशी का अड्डा बन गया था।

सोमवार की दोपहर शिक्षिका और कांग्रेस नेता क्लर्क रेशम टेमरे के सरकारी निवास में मिल रहे थे। इस दौरान किसी ने फोन पर शिक्षिका के राजनांदगांव में रहने वाले पति और कांग्रेस नेता की पत्नी को इसकी जानकारी दे दी। दोनों सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे। यहां कांग्रेस नेता शिक्षिका आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इसके बाद मौके पर हंगामा मच गया। झगड़े की आवाज सुन स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। यहां शिक्षिका और कांग्रेस नेता के करतूतों को जानकर गुस्साए लोगों ने दोनों की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी।

SDM अमित नाथ योगी ने मीडिया को बताया कि लिपिक रेशम टेमरे के घर में इस तरह के कृत्य की जानकारी नहीं मिली है। इसकी जानकारी जुटाकर बाबू के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH