आज का राशिफल , दिनांक 06 जून 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 06-06-2025 1:35:10 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 06 जून 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 06 जून 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (6 जून) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर तुला राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी नई शुरुआत की योजना बना सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश को लेकर दिन आपका आज अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि - आज के दिन आपके लिए व्यवसायिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मीठे से परहेज रखें। स्वादिष्ट भोजन का निमंत्रण आपको मिल सकता है।

मिथुन राशि - आज रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। मेहनत करें, लाभ जरूर मिलेगा। भावनाओं पर काबू रखें, नहीं तो गलतफहमी हो सकती है। विरोध से बचने का प्रयास करें।

कर्क राशि - कर्क राशि वालों को आज परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। बॉस से सहमति बनाकर रहें। मानसिक शांति के लिए ध्यान-प्राणायाम लाभदायक होगा। भगवान भोलेनाथ की पूजा-पाठ पर ध्यान दें।

सिंह राशि - कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। अहंकार से बचें, नहीं तो संबंधों में दरार आ सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने का प्रयास करें।

कन्या राशि - आज आपको योजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है, सफलता मिलेगी। पुराने लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कोर्ट व कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।

तुला राशि - आज मन किसी कारणवश थोड़ा विचलित रह सकता है। लेकिन आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। पुराने अनुभव आज काम आ सकते हैं। अपने काम पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि - आज आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। इसलिए अपनी वाणी पर ध्यान दें, कुछ भी बोलने से पहले सोचें। कार्य में नयापन लाने की सोचेंगे। परिवार में किसी का सहयोग मिल सकता है। गुड न्यूज की संभावना है।

धनु राशि - आज यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा काफी सुखद होगी। पारिवारिक माहौल काफी खुशनुमा बना रहेगा। नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्यार बढ़ सकता है।

मकर राशि - कार्यक्षेत्र में आपके स्थिरता बनी रह सकती है। निर्णय लेते समय व्यावहारिकता जरूरी है। नहीं तो लोग आपको इग्नोर कर सकते हैं। धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। दिन का भरपूर लाभ उठाएं।

कुंभ राशि - आज आपका ज्यादातर समय सोच-विचार में निकल सकता है। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। मित्रों से मदद मिलेगी। दिन को यादगार बनाने के लिए दोस्तों की मदद ले सकते हैं।

मीन राशि - प्रेमी की बातों में आकर भावनाओं में बहने से बचें। रचनात्मक कामों में मन लगेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ दिन खुशनुमा बीत सकता है। किसी से बहस करने से बचें।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH